फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp worker suspended from party after sexually molest ips wife 

उत्तराखंड: छेड़छाड़ करने पर आईपीएस की पत्नी से चप्पलों से पिटा भाजपा कार्यकर्ता पार्टी से निलंबित

Mon, 08 Oct 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 08 Oct 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Bjp worker suspended from party after sexually molest ips wife 

यूपी में तैनात आईपीएस की पत्नी के हाथों चप्पलों से पिटे भाजपा कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष ने सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसे पार्टी से निष्कासित करने की संस्तुति भी प्रदेश नेतृत्व से की गई है।

विज्ञापन


इधर, कार्यकर्ता का डेढ़ वर्ष पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह गालीगलौच और फिर लोगों के हाथों से पिटता नजर आ रहा है। दरअसल, शहर की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाली आईपीएस की पत्नी को पड़ोस में रहने वाला सितारगंज निवासी भाजपा कार्यकर्ता मोबाइल पर संदेश भेजकर परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने कार्यकर्ता का नंबर ब्लॉक कर दिया था। शनिवार को कार्यकर्ता की ओर से महिला से छेड़छाड़ के बाद बखेड़ा हो गया था। महिला ने सोसायटी पदाधिकारियों के सामने ही चप्पलों से कार्यकर्ता की पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निष्कासन की संस्तुति प्रदेश नेतृत्व से की गई

पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया था। मामला तूल पकड़ता देख कार्यकर्ता ने महिला के पैर पकड़कर माफी मांगी थी। बताया जा रहा है कि सोसायटी पदाधिकारी उसे कॉलोनी से बाहर करने की तैयारी कर रहे हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि संबंधित कार्यकर्ता को पार्टी सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। उसके निष्कासन की संस्तुति प्रदेश नेतृत्व से की गई है। पार्टी का स्पष्ट संदेश है कि ऐसे कृत्य में लिप्त पाए जाने वाले का भाजपा में कोई स्थान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed