फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp women leader arrested for property Occupation in haridwar

हरिद्वार: संपत्ति पर कब्जे को लेकर भाजपा की महिला नेता ने किया बवाल, पथराव के बाद दस लोग गिरफ्तार

Thu, 03 May 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 03 May 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Bjp women leader arrested for property Occupation in haridwar
fight

ऋषिकुल तिराहे के ठीक सामने एक संपत्ति पर कब्जा करने को भाजपा की महिला नेता अश्वनी चौहान ने जमकर बवाल किया। संपत्ति पर काबिज पक्ष ने जबरन कब्जा करने आए पक्ष पर पथराव कर दिया। भाजपा की महिला नेता पक्ष के लोग संपत्ति के एक हिस्से में बनी एक दुकान का ताला तोड़कर उसका सामान बाहर फेंककर अंदर घुस गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे स्थिति पर काबू पाया। दुकान स्वामी संजय बिष्ट ने अश्वनी चौहान, उनके पति, बेटे समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। ऋषिकुल तिराहे पर स्थित एक संपत्ति को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष की ओर से पूजा नाम की महिला अपने स्वामित्व का दावा करती है तो दूसरे पक्ष की ओर से भाजपा की महिला नेता अश्वनी चौहान संपत्ति का मालिकाना हक अपने पक्ष में होने का दावा करती चली आ रही है।
विज्ञापन


दोनों ही पक्षों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को भाजपा की महिला नेता अश्वनी चौहान अपने पेशे से प्रॉपर्टी डीलर पति अनिल चौहान, बेटे ऋषभ और समर्थकों के साथ सीधे संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से पहुंच गई। इधर, संपत्ति पर काबिज पूजा पक्ष के किरायेदारों ने कब्जा करने पहुंचे पक्ष पर पथराव कर दिया। पथराव होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता पक्ष ने संपत्ति के एक हिस्से में बनी विकास कालोनी निवासी संजय बिष्ट की जेएमडी एसोसिएट का ताला तोड़कर उसका सामान बाहर फेंक डाला। दुकान के अंदर बने एक छोटे गेट से होते हुए संपत्ति में दाखिल हो गए। अंदर पहुंचने पर किरायेदारों से भाजपा की महिला नेता पक्ष की जमकर मारपीट हुई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा की महिला नेता पक्ष के कई लोगोें को हिरासत में ले लिया। वहीं मारपीट में एक किरायेदार रीता पत्नी नरेश घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। 

इनकी हुई गिरफ्तारी

Bjp women leader arrested for property Occupation in haridwar
fight

इनकी हुई गिरफ्तारी  
 अश्वनी चौहान, अनिल चौहान, ऋषभ निवासीगण ऋषभ अपार्टमेंट राजपूत धर्मशाला के पीछे कनखल, कृष्णा सिंह पुत्र विजयपाल, शेखर पुत्र शंकर दत्त निवासी रविदास मंदिर के पास कनखल, रीता पत्नी जितेंद्र, बबीता पत्नी मुरारी निवासीगण सतीघाट कनखल, ममता पत्नी पूरचंद्र निवासी रामघाट कनखल, सरोज पत्नी किशन निवासी बाराकोठी कनखल, काजल पत्नी मोनू निवासी बैरागी कैंप शामिल हैं।  

पूर्व में भी हुआ था विवाद
भाजपा की महिला नेता ने पूर्व में भी इस संपत्ति पर कब्जा करना चाहा था तब भी खूनी संघर्ष हुआ था। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने भी तब क्रास एफआईआर दर्ज की थी। उस वक्त भी महिला नेता संपत्ति पर अपना अधिकार जताया था और जमकर हंगामा हुआ था।

दूसरे पक्ष की पूजा जेल में  
संपत्ति पर स्वामित्व का दावा करने वाली एक पक्ष की महिला पूजा शर्मा आजकल जेल में है। एक सप्ताह पूर्व ही ज्वालापुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस प्रकरण में पूजा शर्मा के कई करीबियों की भी तलाश पुलिस को है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed