फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will strongly oppose Congress's anti-Sanatan actions: Bhatt

कांग्रेस के सनातन विरोधी कृत्य का भाजपा करेगी पुरजोर विरोध : भट्ट

Thu, 12 Feb 2026 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
BJP will strongly oppose Congress's anti-Sanatan actions: Bhatt
- कहा, डेमोग्राफी कांग्रेस के लिए राजनैतिक मुद्दा, भाजपा के लिए सैद्धांतिक और सामाजिक कर्तव्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने धर्म की राजनीति के कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण के खातिर गलत करे और कोई उसकी चर्चा भी न करे, ऐसा संभव नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया डेमोग्राफी, राष्ट्रीय सुरक्षा कांग्रेस के लिए राजनीति का मुद्दा हो सकता है, लेकिन यह हमारे लिए सैद्धांतिक, वैचारिक और सामाजिक कर्तव्य का विषय है। उन्होंने कहा, जब-जब प्रदेश में डेमोग्राफी बदलने की साजिश और धर्मांतरण के षडयंत्र उजागर होते हैं, सर्वाधिक तकलीफ कांग्रेस को ही होती है। अधिकांश मामलों में उंगलियां कांग्रेस सरकारों और नेताओं की तरफ ही उठती हैं। प्रत्येक प्रकरण में इनके नेता सनातन धर्म के विरोध और समुदाय विशेष के अपने वोट बैंक के पक्ष में खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की देवभूमि छवि और शांत माहौल को बिगाड़ने वालों की साजिश में शामिल हो जाते हैं। लिहाजा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से कांग्रेसी आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जो आज मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ताबीज की बात करते हैं, उसका पहला हकदार तो सहसपुर का उनका वह मुस्लिम नेता है, जिसने बैठक के अंदर की बात का बाहर आकर मीडिया में खुलासा किया। अब जब अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के नाम पर दी गई जमीन की पोल खुली तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी योजना की कड़ियां जुड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस आज वहां स्थानीय लोगों के जमीन खरीदने की बात कर, गंभीर विषय को पीछे करना चाहती है लेकिन एक भी शब्द निन्दा के, उन समुदाय विशेष के बाहरी भूमाफियाओं के लिए नहीं कह रही है। बेहतर होता थोड़ी चिंता वह हमारे भोले भाले सैकड़ों लोगों की भी करते, जिनके साथ कांग्रेसी वोट बैंकधारियों ने वहां लैंड फ्रॉड किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रकरण की जांच हो रही है। सभी प्रभावितों को पूरा न्याय सुनिश्चित करवाया जाएगा। सीएम धामी यूसीसी, धर्मांतरण कानून और दंगारोधी कानून लाकर देश में नजीर बनते हैं तो भी इस राज्य को सुरक्षित बनाने की मुहिम का कांग्रेसी विरोध करना, राजनीति नहीं तो क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed