फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will conduct seminars to clear Citizenship Amendment Act, Congress will protest

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भाजपा करेगी गोष्ठियां, सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी

Sun, 22 Dec 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Dec 2019 10:13 AM IST
सार

  • पदाधिकारियों को जानकारी देने के लिए प्रपत्र भी किया जारी
  • डा. स्मृति मुखर्जी न्यास ने तैयार किया है यह प्रपत्र
  • प्रपत्र के मुताबिक समानता के अधिकार की संकीर्ण व्याख्या कर रहा है विपक्ष
  • -28 को देहरादून में होगी कांग्रेस की पदयात्रा, कांग्रेस भवन में हुई तैयारी बैठक

विज्ञापन
BJP will conduct seminars to clear Citizenship Amendment Act, Congress will protest
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर उपजे विवाद के बीच अब भाजपा जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों का संशय दूर करेगी। इसके लिए भाजपा ने भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम पर एक प्रपत्र भी जारी किया है।

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ उत्तराखंड में भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको देखते हुए भाजपा ने प्रदेश में इस अधिनियम से संबंधित संशय दूर करने के लिए गोष्ठियों के आयोजन का फैसला लिया है। गोष्ठियों के आयोजन से पहले भाजपा ने अपने पदाधिकारियों को अधिनियम की जानकारी देने के लिए एक प्रपत्र भी जारी किया है।

विज्ञापन

 

डा. स्मृति मुखर्जी न्यास की ओर से प्रकाशित किए गए, इस प्रपत्र में अधिनियम से संबंधित जानकारी दी गई है और बताया गया है कि केंद्र सरकार को यह अधिनियम क्यों लेकर आना पड़ा। पृष्ठभूमि में कहा गया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता प्रदान करने से अधिनियम संबंधित है

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन देशों में पिछले कई दशकों से हिंदुओं, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध लोगों का उत्पीड़न किया गया है। प्रपत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान दूतावास से मिली जानकारी के मुताबिक हर साल पांच हजार हिंदु भारत आते हैं। 1947 में महात्मा गांधी ने आमसभा में घोषणा की थी कि जो हिंदू भारत आना चाहते हैं, वे भारत आ सकते हैं।


प्रपत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हवाले से कहा गया है कि यह अधिनियम मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं है। कहा गया है कि अनुच्छेद 14 की विपक्ष संकीर्ण व्याख्या कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक अनुच्छेद 14 के अंतर्गत समानता का अधिकार अत्यंत व्यापक है। भाजपा संकल्प पत्र 2019 में भी भाजपा ने भारतीय नागरिकता संशोधन विधेयक लाने का इरादा जताया था।                 

 

भारत बचाओ, संविधान बचाओ के तहत सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी

भारत बचाओ, संविधान बचाओ के तहत 28 दिसंबर को कांग्रेस देहरादून में पदयात्रा कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताएगी। यह निर्णय शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पदयात्रा तैयारी बैठक में लिया गया।   


शनिवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के जिलाध्यक्षों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, पार्षदों के साथ बैठक करके इस पदयात्रा के बारे में रणनीति बनाई। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक 28 दिसंबर को पूरे देश में कांग्रेस प्रत्येक राज्य की राजधानी में भारत बचाओ, संविधान बचाओ के तहत पदयात्रा का आयोजन कर विरोध जताएगी।
 

 

प्रीतम सिंह ने कहा कि देश में भाजपा सरकारें लोकतंत्र का गला घाेंटने का काम कर रहीं हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है और रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। देश में महंगाई चरम पर है और अर्थव्यवस्था चौपट होने की कगार पर है। इन सब मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ही भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। नागरिकता संशोधन विधेयक के जरिए अब भाजपा ने विभिन्न समुदायों में डर का माहौल पैदा किया है। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक इन सब मामलों को लेकर कांग्रेस 28 दिसंबर को देहरादून में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करेगी। 


बैठक में तय किया गया कि यह पदयात्रा राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से शुरू होगी और शहर के विभिन्न हिस्सों में निकाली जाएगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि इस प्रोटेस्ट मार्च में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी आदि आमंत्रित किए गए हैं। बैठक में प्रभु लाल बहुगुणा, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित विभिन्न ब्लाकों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठोें के अधिकारी आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

बांग्लादेश से आकर यूएस नगर में बसे हिंदु शरणार्थियों की मदद करेगी भाजपा 

नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भाजपा अब ऊधमसिंह नगर में बांग्लादेश के हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दिलाने में मदद करेगी। प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने इस काम के लिए गठनायकों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। 


नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर हुई इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भ्रांति फैलाई जा रही है। बैठक में प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने सीएए पर 15 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित गोष्ठी मेें मिली जानकारी को सामने रखा।
 

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री खजान दास ने किया। प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने मंडल कार्यकारिणी बनाने, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में बनाने, गढ़वाल मंडल की जिला स्तरीय बैठक दस जनवरी को देहरादून में और कुमाऊं मंडल की जिला स्तरीय बैठक आठ जनवरी को हल्द्वानी में करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed