{"_id":"57246c104f1c1b6056a91c33","slug":"bjp-welcome-harish-rawat-sting-cbi-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने गुनाहों की सजा खुद तय करें हरीश रावतः BJP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने गुनाहों की सजा खुद तय करें हरीश रावतः BJP
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधायक खरीद फरोख्त स्टिंग की सीबीआई जांच का स्वागत किया है। भाजपा का कहना है कि हरीश रावत अपने गुनाह की सजा खुद तय करनी चाहिए।
विज्ञापन
शनिवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल मीडिया से मुखातिब हुए और हरीश रावत पर किए गए स्टिंग की सीबीआई जांच का स्वागत किया। उन्होंने अदालत में कांग्रेस की पैरवी कर रहे कपिल सिब्बल और अभिषेक मनुसिंघवी को दी जा रही फीस पर सवाल उठाए। कहा कि उन्हें फीस कहां से दी जा रही हैं।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि हरीश रावत ने कई चैनलों पर कहा कि अगर उन्होंने कोई गलत काम किया होगा तो वह सजा भुगतने को तैयार हैं। अब स्टिंग से सारा सच सामने आ गया है तो हरीश रावत को खुद अपनी सजा तय करनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मीडिया में कह रहे हैं कि उन्होंने बीजेपी की ओर से करोडों के ऑफर मिल रहे हैं। यह सब बेबुनियादी बाते हैं। अगर ये विधायक सच बोल रहे है तो वह उनके नाम बताए जो उन्हें ऐसे ऑफर दे रहे हैं। पूछने पर यह विधायक उनके नाम नहीं बता रहे हैं क्योंकि वह झूठ बोल रहे हैं। खरीद फरोख्त की राजनीति करना भाजपा का काम नहीं है।