फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Uttarakhand Army of 3.39 lakh active workers will take charge before the election battle

Uttarakhand BJP: चुनावी संग्राम से पहले मोर्चा संभालेंगी 3.39 लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज

Fri, 24 Feb 2023 11:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Feb 2023 11:00 PM IST
सार

प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई कार्यशालाओं में दिन भर मिशन 2024 की रणनीति पर मंथन हुआ। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी के मुताबिक, संगठन के करीब 11668 बूथों पर 11 लोगों की एक समिति का काम पूरा होगा।

विज्ञापन
BJP Uttarakhand Army of 3.39 lakh active workers will take charge before the election battle
दुष्यंत गौतम - फोटो : BJP

विस्तार

लोकसभा के चुनावी संग्राम से पहले भाजपा शक्ति केंद्रों और बूथों में 3.39 लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं की समर्पित फौज खड़ी कर देगी। फौज खड़ी करने के साथ-साथ पार्टी जमीनी स्तर पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को बूथों को मजबूत करने की रणनीति परखने के लिए पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम देहरादून पहुंचे। प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई कार्यशालाओं में दिन भर मिशन 2024 की रणनीति पर मंथन हुआ। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी के मुताबिक, संगठन के करीब 11668 बूथों पर 11 लोगों की एक समिति का काम पूरा होगा।
विज्ञापन


इस हिसाब से 128348 कार्यकर्ता संगठन के काम में जुटेगा। राज्य में करीब 81 लाख मतदाता है। 30 मतदाताओं पर पार्टी एक पन्ना प्रमुख बनाया जा रहा है। इस हिसाब से 2.70 लाख पन्ना प्रमुख की टीम तैयार होगी। बूथ सशक्तिकरण अभियान के साथ शक्ति केंद्रों के पुनर्गठन की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: तीर्थयात्रियों का बढ़ रहा उत्साह, बदरी-केदार के लिए चार दिन में एक लाख ने कराया पंजीकरण

अब एक शक्ति केंद्र में न्यूनतम तीन और अधिकतम पांच बूथ होंगे। पहली बार पार्टी अल्पकालिक विस्तारक तैनात करेगी। बैठक में इन सभी विषयों पर चर्चा होगी। साथ हर शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण और राज्य सरकार की उपलब्धियों का पाठ भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed