फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp two leader claim on cantt. seat.

भाजपा हाईकमान तक पहुंची कैंट सीट पर दावेदारी की जंग

Fri, 29 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
bjp two leader claim on cantt. seat.
बीजेपी - फोटो : Getty

कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा के अंदर चल रहा घमासान एक बार फिर पार्टी हाईकमान के पास जा पहुंचा है। हाईकमान भी गुटबाजी की गंभीरता को भांपते हुए सतर्क हो गया है। हाईकमान की ओर से ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की हिदायत मिली है।

विज्ञापन


राजधानी की कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा में जबर्दस्त घमासान कई बार सतह पर आ चुका है। करीब आठ महीने पहले मंडल अध्यक्षों के चुनाव से शुरू हुआ यह विवाद थम नहीं रहा है। विवाद बढ़ता देख आठ महीने बाद जीएमएस मंडल को तोड़कर दो मंडल कर कुछ बात बनी थी।
विज्ञापन


जीएमएस मंडल को तोड़कर प्रेमनगर कांवली मंडल भी बनाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार दोनों मंडल के अध्यक्ष डॉ. उदय सिंह पुंडीर और हरीश कोहली की घोषित कार्यकारिणी को महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा नए स्तर से बनाने के कारण यह लड़ाई बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावेदारी की है जंग
राजनीति के जानकार इस पूरी जंग के पीछे कैंट विधानसभा सीट पर विधायकी की दावेदारी को जोड़कर देख रहे हैं। सीधी लड़ाई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सीटिंग विधायक हरबंस कपूर और महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के बीच बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि दोनों मंडलों में कार्यकारिणी का विवाद प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू तक भी पहुंचा है और हाईकमान ने स्थानीय नेताओं को संयम बरतने की हिदायत दी है। हालांकि, विधायक हरबंस कपूर और महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल गुटबाजी की बात पर खुलकर कुछ भी बोलने से इनकार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed