फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp target their voter in dehradun

इन कमजोर बूथों को ‘टॉनिक’ दे रही भाजपा

Thu, 10 Apr 2014 11:11 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Apr 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
bjp target their voter in dehradun

भाजपा ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र में अपनी दुखती रगें तलाशनी शुरू कर दी हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के उन बूथों को चिन्हित किया गया है, जहां भाजपा को कम वोट मिले थे।

विज्ञापन


विशेष रणनीति
ऐसे बूथों को कमजोर श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों को टॉनिक देने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। बूथों के कार्यक्रम अनुभवी नेताओं की निगरानी में होंगे।
विज्ञापन


समीक्षा कर रहे हैं
टिहरी लोकसभा क्षेत्र में 14 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में इन विधानसभा क्षेत्रों के बहुत से ऐसे बूथ रहे हैं जहां भाजपा को कम वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के अगुवा समीक्षा कर रहे हैं कि उन बूथ क्षेत्रों में क्या कमियां रह गई थीं? इन्हीं कमियों के आधार पर बूथ क्षेत्रों के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। इसके साथ ही यहां बूथ पदाधिकारियों की संख्या दोगुनी की जा रही है।

इन बूथ क्षेत्रों पर विशेष ध्यान

पार्टी ने इस बाबत प्रत्येक जिलाध्यक्ष को अवगत करा दिया है कि इन बूथ क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही पार्टी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले वोटों का प्रतिशत निकाल रही है।

इसकी तुलना कांग्रेस को मिले वोटों से की जा रही है। इस आधार पर भी बूथों का वोट प्रतिशत बढ़ाने की पार्टी पुरजोर कोशिश में है। इसके लिए पन्ना प्रमुखों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।


जिम्मेदारों से कहा गया है कि नई वोटर लिस्ट को नेट पर एक बार चेक कर लें। इसका मिलान क्षेत्र में जाकर करें कि वह वोटर वहां है कि नहीं। महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल का कहना है कि जो बूथ उनके अधिकार क्षेत्र में आते हैं, वहां मतदाताओं के बीच कार्यकर्ताओं की टीमों ने काम शुरू कर दिया है।

विधानसभा वार कमजोर बूथों का विवरण
राजपुर रोड
कुल बूथ-142
कमजोर बूथ-28

टिहरी
कुल बूथ-136
कमजोर बूथ-38

सहसपुर
कुल बूथ-145
कमजोर बूथ-50

यमनोत्री
कुल बूथ-142
कमजोर बूथ-44

विकासनगर
कुल बूथ-125
कमजोर बूथ-44

पुरोला
कुल बूथ-147
कमजोर बूथ-101

मसूरी
कुल बूथ-142
कमजोर बूथ-32

कैंट
कुल बूथ-125
कमजोर बूथ-11

धनौल्टी
कुल बूथ-131
कमजोर बूथ-84

प्रतापनगर
कुल बूथ-131
कमजोर बूथ-75

गंगोत्री
कुल बूथ-154
कमजोर बूथ-76

घनसाली
कुल बूथ-131
कमजोर बूथ-59

चकराता
कुल बूथ-199
कमजोर बूथ-149

रायपुर
कुल बूथ-161
कमजोर बूथ-26

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed