फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP target is to make 75 percent of votes it gets in the Lok Sabha elections its members Uttarakhand News

Uttarakhand: भाजपा का लोस चुनाव में हासिल मतों के 75 % सदस्य बनाने का लक्ष्य, रिकॉर्ड बनाने का आह्वान

Thu, 29 Aug 2024 11:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Aug 2024 11:36 AM IST
सार

भाजपा के सात मोर्चों की संयुक्त बैठक में सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने अभियान के तहत रिकॉर्ड सदस्य बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
BJP target is to make 75 percent of votes it gets in the Lok Sabha elections its members Uttarakhand News
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कुल प्राप्त मतों के 75 प्रतिशत सदस्य बनाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी के सातों मोर्चे भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। लोकसभा में पार्टी को करीब 27 लाख वोट प्राप्त हुए थे।

विज्ञापन

बुधवार को सातों मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान के तहत रिकॉर्ड सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को सदस्यता अभियान में शामिल किया जाए।

विज्ञापन


सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत पार्टी के सात प्रमुख मोर्चों के पदाधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विचारधारा नीतियां और सिद्धांत पहुंचाने का अवसर: सीएम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें कार्यकर्ताओं के छोटे-छोटे समूह बनाकर लोगों के बीच जाना है। केंद्र और पदाधिकारियों की अहम भूमिका है। हमारे लिए यह सदस्य बनाने का ही नहीं बल्कि जन-जन तक पार्टी की विचारधारा नीतियां और सिद्धांत पहुंचाने का भी अवसर है।


समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमारा संगठन पहुंचे। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को साझा किया कि आज का विरोधी कल का मतदाता होगा। कल का मतदाता परसो हमारा सदस्य बने और परसों का सदस्य हमारा सक्रिय सदस्य बने।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: देश-दुनिया महसूस होगी प्रदेश के इत्र की खुशबू, तीन करोड़ लागत से बनाई जा रही आधुनिक प्रयोगशाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दो सितंबर को पीएम मोदी सदस्यता अभियान का आगाज करेंगे। पहला 25 सितंबर तक चलेगा। एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर सदस्यता अभियान का दूसरा चरण होगा। अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार ने सभी सदस्यों को अभियान की जानकारी दी। युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस पर पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed