फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp support amrita rawat

कांग्रेस ने अपनी मंत्री को हटाया तो भाजपा तिलमिलाई

Wed, 21 May 2014 02:12 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 May 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
bjp support amrita rawat

इसे कहते हैं उलटबांसी। कल तक पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत को बर्खास्त करने की मांग पर तुली भजपा अब अमृता की बर्खास्तगी को महिलाओं का उत्पीड़न करार दे रही है।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र के दौरान पॉली हाउस मुद्दे पर सदन न चलने वाली भाजपा महाराज की गुगली में इस कदर उलझी की पूरे चुनाव में इस मसले पर कुछ बोल ही नहीं पाई।

विज्ञापन

भाजपा चलाएगी समर्थन अभियान

bjp support amrita rawat

मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहा कि एक महिला कैबिनेट मंत्री को इस तरह से पद से हटाया जाना बेहद गलत है।

यह महिला उत्पीड़न ही है। भाजपा महिला मोरचा इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में मातृशक्ति अभियान चलाएगा।

दूसरी तरफ, पदाधिकारी के लिए यह स्पष्ट करना मुश्किल हो गया कि कल तक अमृता रावत को बर्खास्त करने की मांग खुद भाजपा ही कर रही थी।

बदल गए भाजपा के सुर

bjp support amrita rawat

विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा ने पॉली हाउस घोटाले का आरोप अमृता रावत पर लगाया था और पूरे एक दिन तक सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी थी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जांच में अगर मंत्री दोषी साबित होती तो उनके हटाये जाने से उन्हें गुरेज नहीं होता। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के दबाव में आकर ही अमृता रावत को पद से हटाया है।

गढ़वाल के पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत के पति सतपाल महाराज के भाजपा का दामन थाम लेने के बाद से ही भाजपा इस मामले को लेकर असहज है। पूरे लोक सभा चुनाव में भाजपा ने भूल कर भी पॉली हाउस मसले को नहीं छुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed