फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP strategy for the Nagar niakay chunav 2018

नगर निकाय चुनाव में सिफारिश नहीं, काम करने वालों को मिलेगा टिकट

Mon, 27 Nov 2017 07:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Nov 2017 07:59 AM IST
विज्ञापन
BJP strategy for the Nagar niakay chunav 2018

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ स्तर पर रणनीति तैयार की है।

विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की अध्यक्षता में शनिवार को पार्षद विधान मंडल और संगठनात्मक पदाधिकारियों की बैठक हुई। विनय गोयल ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर हर बूथ जीतने का मंत्र दिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम चुनाव में टिकट सिफारिश से नहीं, बल्कि काम के आधार पर दिया जाएगा।  

परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्ष विनय गोयल ने बूथ समृद्धि दिवस की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नगर निगम पार्षदों और संगठन पदाधिकारियों से उनके कार्यकाल में बूथ स्तर पर हुए विकास कार्यों का लेखाजोखा मांगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में सभी वार्डों में जीतना लक्ष्य है।
विज्ञापन


इसी लक्ष्य के साथ पार्षद और संगठन पदाधिकारी समन्वय बनाकर जनता के बीच जाएं। मेयर विनोद चमोली ने नगर निगम सीमा विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों और पार्षदों से कहा कि नगर निगम में शामिल होने वाले गांवों के वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम जांच लें। जिन लोगों के नाम सूची में नहीं हैं, निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर उन्हें वोटर बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बूथ पर सोशल मीडिया ग्रुप बनाएं

BJP strategy for the Nagar niakay chunav 2018
सोशल मीडिया
मेयर ने कहा कि खासकर, 18 साल की उम्र वाले नए वोटरों को मताधिकार के लिए प्रोत्साहित करें। महानगर अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, महामंत्री, महानगर के उपाध्यक्ष एवं महानगर मोर्चा अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को हर बूथ पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनेंगे।

इसमें प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। विनय गोयल ने कहा कि हर बूथ पर सोशल मीडिया ग्रुप बनाएं और सांसद, विधायक से लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उससे जोड़ें। मन की बात कार्यक्रम के लिए पार्टी के सभी कार्यक्रमों की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाएं।

पार्र्षद और पदाधिकारी बनाएं तालमेल
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कई पार्र्षदों और संगठन पदाधिकारियों के बीच तालमेल का अभाव है, जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलेगा और पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अनुपस्थित पार्षदों से मांगा जाएगा जवाब
पूर्व घोषित कार्यक्रम होने के बावजूद बैठक में कई पार्र्षद नहीं पहुंचे। महानगर अध्यक्ष ने सभी पार्षदों की हाजिरी लगाई और अनुपस्थित पार्र्षदों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे पार्र्षदों से न आने की वजह का लिखित जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed