फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP state workshop today brainstorming on Mission 2027 Uttarakhand news In hindi

Uttarakhand News: भाजपा की प्रदेश कार्यशाला आज, मिशन 2027 में हैट्रिक को लेकर रणनीति पर होगी चर्चा

Wed, 24 Sep 2025 08:03 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Sep 2025 08:03 AM IST
सार

भाजपा की प्रदेश कार्यशाला में 2027 में मिशन हैट्रिक को लेकर रणीनीती पर चर्चा होगी। राजधानी के कुआंवाला के एक निजी संस्थान में पार्टी की प्रदेश कार्यशाला होगी। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष का मार्गदर्शन सभी को मिलेगा। 

विज्ञापन
BJP state workshop today brainstorming on Mission 2027 Uttarakhand news In hindi
बीजेपी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में आज बुधवार को पार्टी की प्रदेश कार्यशाला होगी। इसमें प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत समस्त नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, 2027 में मिशन हैट्रिक को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान ने बताया कि बुधवार को राजधानी के कुआंवाला के एक निजी संस्थान में पार्टी की प्रदेश कार्यशाला होगी। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष का मार्गदर्शन सभी को मिलेगा। एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यशाला का मुख्य एजेंडा 2027 में मिशन हैट्रिक और संगठन के बूथ स्तर तक मजबूती पर फोकस होगा। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कार्यशाला में सभी बूथों तक पार्टी को और अधिक मजबूत करने, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक नई जनप्रतिनिधियों की बड़ी टीम का बूथों पर उपयोग करने, संगठन के कार्यक्रमों से सरकार की उपलब्धियों को अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने, संगठन का बूथ स्तर तक सभी प्रकोष्ठों और मोर्चों की इकाईयों का गठन करने का विषय प्रमुख होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहले से ही 20 भूस्खलन जोन, अब नए क्षेत्रों ने बढ़ाई चुनौती, राष्ट्रीय राजमार्गों पर 203 चिह्नित

कार्यशाला के साथ पदाधिकारियों की नई प्रदेश टीम, मिशन 2027 की तैयारियों में लग जाएगी। कार्यकर्ता, उत्तराखंड में पीएम मोदी के जन्मदिन को दैवीय आपदा सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं। कहा कि जहां सरकार, जनता को राहत पहुंचाने के लिए रात दिन जुटी है वहीं हमारे कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed