फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bjp spokesperson anil baluni statement on harish rawat.

हरीश रावत ने जो बीज बोया था वही काटा: बलूनी

Sat, 16 Apr 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 16 Apr 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
bjp spokesperson anil baluni statement on harish rawat.
अनिल बलूनी - फोटो : AmarUjala

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहले एनडी तिवारी के मुख्यमंत्री काल में उन्हें खूब परेशान किया। विधायकों को वह दिल्ली ले जाते रहे। इस बार भी विजय बहुगुणा के पीछे ही पड़े रहे। उनका विरोध का बोया हुआ बीज बड़ा होकर पक गया था, तो काटना भी उन्हें पड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रदेश की सरकार नहीं गिराई।  प्रदेश में अस्थिरता के कारण राज्यपाल की अनुशंसा पर राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

विज्ञापन


प्रदेश को किया कलंकित
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी शनिवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस समय उत्तराखंड आंदोलन चल रहा था तो हरीश रावत ने अलग प्रदेश बनाने का विरोध किया। जब अलग प्रदेश बन गया तो वह मलाई खाने के लिए यहां आ गए।
विज्ञापन


अनिल बलूनी ने कहा कि हरीश रावत ने विधायकों की खरीद फरोख्त करने का काम कर प्रदेश को पूरे देश में कलंकित किया। कहा कि हरीश रावत का पूरा कुनबा भ्रष्टाचार में लिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन 18 किमी बन रही सड़क
उन्होंने केंद्र सरकार की दो साल के कार्यकाल को गिनाते हुए कहा कि पहले जहां प्रतिदिन 3.5 किमी सड़क बनती थी, अब 18 किमी बन रही है। रेलवे पटरी पहले 2.5 किमी थी तो अब 12 किमी फैल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खोदे गए गड्ढों को भरने में दो साल लग गए, अब विकास का प्लेटफार्म तैयार हो गया है।


केंद्र सरकार के काम जनता को दिखायी देने लगेगा। इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, पंकज सहगल, राजेश, पूनम झा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed