फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp senior leader said rahul gandhi intelligent dehradun

भाजपा की इस सीनियर नेता ने जब राहुल गांधी को कहा समझदार तो अचंभे में पड़े नेता

Sun, 20 Jan 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Jan 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
bjp senior leader said rahul gandhi intelligent dehradun
rahul gandhi

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय बातों-बातों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को समझदार बता गईं। उन्होंने कहा कि राहुल अब थोड़ा-थोड़ा समझदारी दिखाने लगे हैं। उनसे पूछा गया था कि क्या राहुल गांधी अब परिपक्व हो गए हैं? हालांकि जब उन्होंने राहुल को समझदार बताया तो उनके साथ मंच पर बैठे भाजपा नेता भी एक बार के लिए अंचभे में पड़ गए।

विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व ने पांडेय को लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को मीडिया से साझा करने के लिए उत्तराखंड भेजा था। प्रदेश भाजपा कार्यालय में वे मीडिया से मुखातिब हुईं। इस दौरान जब उन्होंने मध्यप्रदेश में व्यापम घोटाले पर कांग्रेस की रणनीति का जिक्र किया कि चुनाव में कांग्रेस ने इस मुद्दे का नाम नहीं लिया, तो इससे जुड़ा उनसे यह प्रश्न पूछा गया कि क्या राहुल गांधी परिपक्व हो गए हैं कि रणनीतिक तौर पर अब वे भाजपा को परेशान करने लगे हैं? इस पर उन्होंने कहा कि थोड़ा-थोड़ा समझदार होने लगे हैं।  

विज्ञापन

भाजपा सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष रखा

इससे पूर्व उन्होंने केंद्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष रखा। कहा कि भाजपा सरकार को चार साल से अधिक हो गए हैं और पार्टी चुनाव की ओर बढ़ रही है। 129 कल्याणकारी योजनाओं के साथ भाजपा सरकार ने पूरे देश में सबका साथ, सबका विकास के कथन को चरितार्थ किया है। हमने विकास में राजनीति नहीं की।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया तो वहीं पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। जो कार्य किया उसमें किसी वर्ग के तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि हमने यह कोशिश की कि एक रुपया भेजा है तो पूरा का पूरा एक रुपया नीचे तक जाए। कांग्रेस  पर उन्होंने यह कहकर तंज किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जो किया, उन विषयों पर वे बचाव की मुद्रा में होते हैं।
 

'कांग्रेस अध्यक्ष और उनकी माता जी खुद बेल पर हैं'

राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और उनकी माता जी खुद बेल पर हैं और हम पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और संसद में रक्षा मंत्री का जवाब मिलने के बाद उस पर प्रश्न खड़ा करना हास्यास्पद स्थिति है। कांग्रेस व बाकी दल हैं, वे एक मजबूत व्यक्ति के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। महागठबंधन की राजनीति के न सिद्धांत मेल खाते हैं न विचार मेल खाते हैं।

मेल खाते हैं तो सिर्फ एक जगह कि एक दल और व्यक्ति को रोकना है। हम मानते हैं कि ये हमारी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं लगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पुष्कर काला, शादाब शम्स, बलजीत सोनी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन

इस पर टिप्पणी करने का मुझे अधिकार नहीं

जब उनसे पूछा गया कि आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत के सीमा पर सैनिकों की शहादत और भइया जी जोशी के राम मंदिर 2025 तक बनाए जाने संबंधी बयान पर पूछा गया तो उन्होंने इस प्रश्न को यह कहकर टाल दिया कि इस पर टिप्पणी करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। पूरा विषय जाने पर बगैर वे कुछ नहीं कहेंगी।

हरीश रावत को नैतिक अधिकार नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के राम मंदिर पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। रावत ने बयान दिया था कि राम मंदिर कांग्रेस बनाएगी। पांडेय ने कहा कि 60 साल तक हरीश रावत क्या कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed