फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp selfie with kamal campaign on Atal Bihari Vajpayee birth anniversary

यहां भाजपा ने शुरू किया ‘सेल्फी विद कमल’ अभियान, ऐसे बनाई 2019 में जीत की रणनीति

Wed, 26 Dec 2018 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Dec 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Bjp selfie with kamal campaign on Atal Bihari Vajpayee birth anniversary
सेल्फी विद कमल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सेल्फी विद कमल’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि देकर इस कार्यक्रम लांच किया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भट्ट ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड राज्य बनाने के साथ ही औद्योगिक पैकेज देकर जो कार्य किया वह इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बुधवार से राज्य में शुरू हुई अटल आयुष्मान बीमा योजना से प्रदेश की जनता को महंगे इलाज की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर कोने तक यह योजना पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार के जनहित में शुरू की गई नीतियों और प्रदेश सरकार की विकास को दी तरजीह से लोस चुनाव में पार्टी पांचों सीटें जीतेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी सदैव उत्तराखंड की जनता की चिंता करते थे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने पूर्व प्रधानमंत्री की कविताएं सुनाईं। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व विधायक खजान दास, महापौर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी, कार्यालय प्रभारी पुष्कर काला, वरिष्ठ नेता विश्वास डाबर, मधु भट्ट, विनोद उनियाल आदि उपस्थिति थे।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने बूथ नंबर 134 पर पहुंचकर कार्यक्रम सेल्फी विद कमल का शुभारंभ किया। दीवार पर बने भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, उच्च शिक्षा मंत्री, महापौर आदि ने सेल्फी ली। इस कार्यक्रम के तहत 30 दिसंबर तक हर बूथ पर जाकर पांच कमल दीवार पर बनाए जाएंगे और उनके साथ कार्यकर्ता सेल्फी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed