फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP protests against Congress, burns effigy.

Dehradun News: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, जलाया पुतला

Sun, 04 Jan 2026 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against Congress, burns effigy.
विकासनगर के पहाड़ी गली चौक पर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत दल
- अंकिता भंडारी मामले में जनता को भ्रमित करने का कांग्रेस पर लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला देहरादून ग्रामीण मंडल के आह्वान पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विरोध में नारेबाजी करते हुए पार्टी नेताओं पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला भी जलाया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता गुलेरिया व प्रदेश मंत्री रचिता ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पर अंकिता भंडारी मामले में अनर्गल बयानबाजी करने व प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा पार्टी के नेता भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के पास सरकार के विरोध के लिए कोई मुद्दा नहीं है इसलिए पार्टी नेता इस प्रकार के अनावश्यक मुद्दों को तूल देने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की जनता सच्चाई को समझ रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के पुतले को भी आग के हवाले किया। प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष मीता सिंह, नगर जिला सह प्रभारी संजय गुप्ता, हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, जिला महामंत्री अमित डबराल, मधु राघव, देवेंद्र चावला, रेखा सिंह, संजय तोमर, रविंद्र धीमान, विनायक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, संदीप ठाकुर, राहुल भट्ट, संजय मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed