फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp protest in MDDA dehradun.

विकास मुद्दों पर MDDA में भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 25 Feb 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Feb 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
bjp protest in MDDA dehradun.

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(एमडीडीए) में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने जोरदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, वार्ड 30 की पार्षद कमली भट्ट ने भी एमडीडीए पर विधायक उमेश शर्मा काऊ के हाथों की कठपुतली बनने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बुधवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी स्थानीय लोगों के साथ एमडीडीए कार्यालय पहुंचे। यहां एमडीडीए के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि कई महीनों से मुख्यमंत्री, आवास मंत्री एवं मुख्य सचिव की ओर से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों विकास कार्य उनके द्वारा स्वीकृत कराए गए हैं लेकिन एमडीडीए की ओर से विकास कार्यो को निपटाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


विधायक जोशी ने कहा कि एमडीडीए द्वारा 95 कार्यों की निविदा जारी की जाती हैं और निविदा खुलने से एक दिन पहले उन्हें संशोधित करके मसूरी क्षेत्र के 22 कार्यों को हटाते हुए 75 कार्यों की निविदा ही जारी की जाती है। उन्होनें कहा कि प्राधिकरण पूर्ण रूप से कांग्रेस की जेब का सहारा बनकर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एमडीडीए सचिव को 13 बिंदुओं का ज्ञापन दिया, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो कि एमडीडीए ने जानबूझकर नहीं किए। विधायक जोशी ने एक सप्ताह के भीतर सभी कार्यों की शुरुआत करने को कहा। अगर ऐसा न किया गया तो उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महानगर महामंत्री आदित्य चौहान, राजेन्द्र सिंह ढिल्लो, पूनम नौटियाल, महामंत्री अनिल डबराल, सुरेन्द्र राणा, पार्षद भपेन्द्र कठैत, दया जोशी, देवेन्द्र पाल सिंह, विष्णु प्रसाद, अनिल सैनी, सिकन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह मांगे रखी
-कालीदास सामुदायिक भवन से डोभालवाला की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण।
-बद्रीनाथ मंदिर के पास से मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण।
-राजपुर व चिड़ोवाली एवं कंडोली क्षेत्र में 50 विद्युत खम्बे (मय लाइट) लगाये जाएं।
-जोहड़ी जिला पंचायत के तहत आने वाली तीन सड़कों का निर्माण।
-मयूर विहार के तहत 300 मीटर सड़क निर्माण।
-वार्ड चार हाथीबड़कला के सालावाला में सड़क एवं नाली निर्माण।
-वार्ड एक राजपुर के किशनपुर क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण।
-वार्ड सात विजय कालोनी में सड़क एवं नाली निर्माण।
-सेवन ओक्स स्कूल से कौलागढ़ चौक तक खम्बे (मय लाइट) एवं गढ़ी कैंट के दोनाली चौक से निम्बूवाला चौक तक डिवाइडर का निर्माण।
-गढ़ी कैंट के दोनाली चौक पर हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य।
-सामुदायिक भवन सर्वे एस्टेट, हाथीबड़कला में फर्श निर्माण।

भाजपा पार्षद कमली ने भी किया प्रदर्शन

एमडीडीए में बुधवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी के प्रदर्शन के दौरान भाजपा की वार्ड 30 की पार्षद कमली भट्ट ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि एमडीडीए रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के दबाव में निर्माण कार्य कर रहा है। यह काम पेयजल निगम की ओर से कराए जाने थे।


उन्होंने आरोप लगाया कि पार्कों के निर्माण में भी भारी घोटाला किया गया है, केवल रंगाई-पुताई करके भारी भरकम बजट खपा दिया गया है। उन्होंने एमडीडीए के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर वर्षा बडोनी, नीरू भट्ट, बीना उनियाल, रंजीत भंडारी, अतुल शर्मा, प्रकाश बडोनी, जय थपलियाल, गुलफाम शेख, अरविंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed