{"_id":"56f5393b4f1c1b5e6ff14d57","slug":"bjp-protest-against-congress-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह से कन्हैया की तुलना पर भाजपा ने निकाली आक्रोश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह से कन्हैया की तुलना पर भाजपा ने निकाली आक्रोश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Mar 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुम्हार से करने पर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश यात्रा निकाली। बाद में भाजपा ने इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर जरूरी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में देहरादून के महानगर कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से भाजपाई लैंसडौन चौक, दर्शनलाल चौक, पलटन बाजार, धमावाला, सर्राफा बाजार, राजा रोड होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन
शशिथरूर की आलोचना
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा लगातार शहीदों का अपमान किया जा रहा है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जेएनयू के कन्हैया की तुलना शहीद भगत सिंह से कर देशवासियों की भावनाओं को बुरी तरह से आहत किया है। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम (प्रशासन) प्रताप सिंह शाह को सौंपा। आक्रोश यात्रा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री खजानदास, प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र सिंह ढिल्लो, महेश पांडे आदि शामिल रहे।