{"_id":"57bab6de4f1c1b4d58d4f6da","slug":"bjp-pardafash-rally-in-pauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सरकार है घोटालों की सरकारः सतपाल महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सरकार है घोटालों की सरकारः सतपाल महाराज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Aug 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
सतपाल महाराज
- फोटो : AmarUjala
भाजपा के नेता सतपाल महाराज ने पौड़ी में आयोजित पर्दाफाश रैली में उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
सोमवार को उत्तराखंड के पौड़ी में आयोजित पर्दाफाश रैली में सतपाल महाराज ने राज्य सरकार को घोटालों की सरकार कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राज में सबसे ज्यादा घोटाले हुए हैं।
सतपाल ने कहा कि अगली बार जनता उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग दे। हरीश रावत सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। रावत सरकार सबसे खराब काम कर रही है। राज्य सरकार केंद्र सरकार से बजट लाने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को जहां गढ़वाल मंडल में सतपाल ने तो कुमाऊं मंडल में हरक सिंह रावत ने भाजपा की पर्दाफाश रैली की कमान संभाली। बेरीनाग में हरक सिंह रावत जमकर रावत सरकार पर बरसे।
विज्ञापन
उधर, रविवार को कर्णप्रयाग पहुंची पर्दाफाश रैली में मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा नेताओं के निशाने पर रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह सरकार चला रहे हैं।
रविवार को मुख्य बाजार में आयोजित रैली में उन्होंने मुख्यमंत्री पर माफिया राज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री के सवाल पर भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि अभी केवल भाजपा को जिताना लक्ष्य है। पार्टी के निर्देशों पर काम किया जाएगा।
रैली के दौरान महाराज ने कांग्रेस के पूर्व सीएम एनडी तिवारी की कार्यप्रणाली की सराहना की। कहा कि एनडी तिवारी का प्रदेश में कोई भी विरोध नहीं हुआ। रैली में भाजपा की पूर्व सरकारों और मुख्यमंत्रियों की कार्यप्रणाली का बखान नहीं हुआ।