फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP office meeting Amit Shah said BJP will win all five Lok Sabha seats with record votes Uttarakhand news

Uttarakhand: शाह बोले-लोकसभा की पांचों सीटें रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा, मोदी को दोबारा पीएम बनाने का आह्वान

Sun, 08 Oct 2023 12:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 Oct 2023 12:10 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करते हुए जरूरी टिप्स दिए। सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य एवं केंंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन
BJP office meeting Amit Shah said BJP will win all five Lok Sabha seats with record votes Uttarakhand news
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए और अधिक मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में लोकसभा की पांचों सीटें रिकार्ड मतों से जीतेगी। उन्होंने धामी सरकार की पीठ थपथाई। कहा, केंद्र के साथ ही राज्य की धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन

शाह पार्टी मुख्यालय में मीडिया एवं सोशल मीडिया की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करते हुए जरूरी टिप्स दिए। सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य एवं केंंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य जनसंचार माध्यमों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जनता तक इन तमाम योजनाओं को पहुंचाकर, देश में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल को और अधिक प्रभावी तरीके स्थापित करने पर बल दिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन की अब तक की गतिविधियों का लेखा जोखा रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर प्रमुख मुद्दे क्या हैं

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से पूछा कि वे बताएं कि सोशल मीडिया पर प्रमुख मुद्दे क्या हैं? वे इन मुद्दों पर किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विपक्ष के प्रचार-दुष्प्रचार का जवाब देते समय प्रमाणिकता और गरिमा का विशेष ध्यान रखना होगा।

ये भी पढ़ें...CM Yogi Uttarakhand Visit: बदरीनाथ के बाद बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे योगी, ब्रह्म कपाल में किया पितृ तर्पण

अच्छा काम कर रही धामी सरकार

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तारीफ की। कहा कि केंद्र की तरह प्रदेश में धामी सरकार बढ़िया काम कर रही है। इसलिए पीएम मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना अधिक से अधिक योगदान दें।

स्वागत में तोरण द्वार, ढोल दमाऊ से स्वागत

शाह का पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर ढोल दमाऊ से स्वागत हुआ। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पहुंचकर शाह सीधे बैठक स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने आरएसएस चिंतक व संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के सामने प्रणाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed