फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP not afraid of Rahul Gandhi; ordinary Congress members are fearful: Mahendra Bhatt

भाजपा को राहुल गांधी से डर नहीं, आम कांग्रेसी भयभीत : महेंद्र भट्ट

Sun, 19 Jul 2026 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP not afraid of Rahul Gandhi; ordinary Congress members are fearful: Mahendra Bhatt
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कोई डर नहीं है। बल्कि आम कांग्रेसी कार्यकर्ता उनसे डरा हुआ है। राहुल के पीछे जुड़ा मिथक ही इसकी असली वजह है।
विज्ञापन


भट्ट ने कांग्रेस प्रभारी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देहरादून में युवाओं को अपनी बात समझा नहीं पाए। उन्होंने पेपर लीक मामले पर युवाओं को भ्रमित करने की कोशिश की। लेकिन कार्यक्रम में युवा नहीं आए या तुरंत चले गए। उत्तराखंड में दरोगा और पटवारी भर्ती घोटालों की शुरुआत कांग्रेस कार्यकाल में हुई थी। सरकारी विभागों में नौकरी बेचने का कार्य भी कांग्रेस सरकार में हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कड़ा नकल विरोधी कानून लाए हैं। यह कानून अब दूसरे राज्यों के लिए भी अनुकरणीय बना है।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का धर्म स्थलों में अनियमितता का आरोप केवल दिखावा है। यह एक राजनीतिक बयानबाजी है। बद्रीनाथ में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और अयोध्या में एसआईटी ने एक दर्जन लोगों को पकड़ा है। भाजपा प्रदेश में माफिया तंत्र को खत्म करने के लिए कड़े कानून और जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। कांग्रेस सरकार में खनन माफिया को संरक्षण मिलता था, जो अब आय का स्रोत बना है। यह माफियाओं पर नकेल कसने का ही नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed