फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP MP and BJP mla supporters fight

तिरंगा यात्रा में भिड़े भाजपा सांसद और भाजपा विधायक के समर्थक

Sun, 20 Aug 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर Updated Sun, 20 Aug 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
BJP MP and BJP mla supporters fight
ramesh pokhriyal nishank with supporters

तिरंगा यात्रा के दौरान शनिवार को सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैँपियन के समर्थक आपस में भिड़ गए। मामले में चंद्रपुरी खुर्द सीट से जिला पंचायत सदस्य ने तिरंगा यात्रा के दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह  चैंपियन के समर्थकों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चंद्रपुरी सीट से जिला पंचायत सदस्य रजनीश कुमार ने खानपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शनिवार को खानपुर  में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हो रहा था, जिसमें हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी शामिल थे।  बताया जा रहा है कि सांसद निशंक के पहुंचते ही जिलापंचायत सदस्य रजनीश उन्हें लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन


वापस आने पर चैंपियन के कुछ समर्थकों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि चैंपियन समर्थकों ने जिला पंचायत सदस्य की पिटाई कर दी। जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के चार समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं हमलावरों ने उसे जाति सूचक शब्द भी कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपुर थाना प्रभारी भगत दास ने बताया कि जिला पंचायत रजनीश कुमार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कहना है कि  बीजेपी बहुत बड़ी पार्टी है। सभी कार्यकर्ता इस परिवार का हिस्सा हैं। कार्यकर्ताओं में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं है। कार्यकर्ताओं को बैठाकर आपस में उनके मतभेद दूर करा दिए जाएंगे।  


मारपीट के बाद साथ दिखे निशंक और चैंपियन
तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद एक ओर जहां दोनों के समर्थक भिड़ गए। वहीं दूसरी ओर विवाद के बाद भी तिरंगा यात्रा में निशंक और चैंपियन साथ-साथ दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed