{"_id":"5e0454258ebc3e87c70dd6de","slug":"bjp-mp-ajay-bhatt-car-collided-with-hill-due-to-frost-on-road-at-haldwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में पाला पड़े होने के चलते भाजपा सांसद अजय भट्ट की गाड़ी पहाड़ी से टकराई, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में पाला पड़े होने के चलते भाजपा सांसद अजय भट्ट की गाड़ी पहाड़ी से टकराई, बाल-बाल बचे
Thu, 26 Dec 2019 12:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : फाइल फोटो
सड़क में पाला होने से भाजपा सांसद अजय भट्ट की गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक सांसद अजय भट्ट की गाड़ी बृहस्पतिवार को धारी ब्लॉक के पदमपुरी बाजार से गुजर रही थी। तभी वहां सड़क में पाला होने के चलते गाड़ी पहाड़ी से जा टक्कराई।
विज्ञापन
वाहन में सवार सांसद अजय भट्ट सहित चार लोग बालबाल बचे। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि सांसद अजय भट्ट को दूसरे वाहन से ओखलकांडा के जोस्यूड़ा ग्राम पंचायत को रवाना कर दिया गया। वह ओखलकांडा सही सलामत पहुंच चुके हैं। सांसद अजय भट्ट जोस्यूड़ा में मोटर मार्ग का शुभारंभ करने गए हैं।
विज्ञापन