{"_id":"72ad6f41b55420722eafce2f4c3267d0","slug":"bjp-mla-slap-labor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक हरबंस कपूर ने मजदूर को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक हरबंस कपूर ने मजदूर को जड़ा थप्पड़
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Nov 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में बल्लूपुर वार्ड स्थित राजेंद्रनगर गली नंबर-11 में विधायक हरबंस कपूर ने एडीबी का काम कर रहे मजदूर को थप्पड़ जड़ दिया। एडीबी अधिकारियों में इससे बेहद नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यही स्थिति रही तो अब एडीबी की ओर से आगे के काम नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
एडीबी की ओर से बल्लूपुर वार्ड के राजेंद्र नगर गली नंबर-11 में पानी की लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। लोगों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को विधायक हरबंस कपूर मौके पर पहुंचे। गलियों की बुरी स्थिति देखकर उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने मौके पर ही काम कर रहे एक मजदूर को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर एडीबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। उधर, क्षेत्र की पार्षद शारदा गुप्ता ने एडीबी पर सही तरीके से काम न करने का आरोप लगाया।
सिर्फ दूर हटाया
विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि कई बार समझाने के बावजूद एडीबी की ओर से एक साथ सभी जगह खुदाई कर दी जा रही है। उनको कहा गया था कि पहले एक गली का काम पूरा करो, उसके बाद ही दूसरी गली की खुदाई करो, लेकिन वह अरपनी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को मैं मौके पर गया और गलत तरीके से हो रहे कार्य को देखकर मुझे गुस्सा आ गया। लेकिन, मैने किसी मजदूर को थप्पड़ नहीं मारा। मजदूरों को मैने सिर्फ वहां से दूर हटाया था।
ऐसे तो नहीं होगा काम
एडीबी के परियोजना प्रबंधक विनय मिश्रा ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। एडीबी अधिकारी चुप रहते हैं, लेकिन इससे पहले भी मजदूरों की पिटाई की जा चुकी है। यदि काम सही से नहीं हो रहा तो उसकी शिकायत विभाग में करें।
इसमें दो वक्त की रोटी के लिए मजदूरी करने वाले उन मजदूरों का कोई दोष नहीं है। यदि ऐसे ही मजदूरों की पिटाई होती रहेगी तो एडीबी की ओर से कहीं काम नहीं किया जाएगा। यह तरीका बेहद गलत है।
भाजपा महानगर का धरना
एडीबी के कार्यों को सही तरीके से किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा महानगर शाखा की ओर से आईएसबीटी स्थित एडीबी कार्यालय में धरना दिया गया। इस मौके पर भाजपा पंडित दीन दयाल मंडल के अध्यक्ष अनंत सागर एवं पार्षद सतीश कश्यप ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर एडीबी के परियोजना प्रबंधक विनय मिश्रा का घेराव किया।
उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुरी वार्ड की खराब सड़कों को तुरंत बनाया जाए। धरने की सूचना पर मेयर विनोद चमोली भी मौके पर पहुंचे। मिश्रा ने एक-एक कर सड़कें खोदने और बनाए जाने का आश्वासन दिया। धरना देने वालों में उमेश अग्रवाल, अजीत चौधरी, शादाब, धर्मपाल, विवेक, लोकेश, विद्या बिष्ट आदि शामिल थे।