फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp mla slap bus conductor in roorkee

भाजपा विधायक की दबंगई, कंडक्टर के बीच सड़क पर जड़े थप्पड़ और फिर...

Tue, 06 Feb 2018 07:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Feb 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
Bjp mla slap bus conductor in roorkee

कंडक्टर ने बस रोकने के लिए मना क्या कि भाजपा विधायक दबंगई पर उतर आए। उन्होंने कंडक्टर के बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद जो हुआ आगे जानिए....

विज्ञापन


झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और रोडवेज बस का एक कंडक्टर सोमवार रात आपस में उलझ गए। आरोप है कि धुक्का-मुक्की के बीच समर्थकों ने कंडक्टर से मारपीट कर दी। एक बार तो विधायक उसकी बर्खास्तगी पर अड़ गए, मगर पटेलनगर थाने में अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। विधायक ने बाहर आकर कहा कि कंडक्टर ने अपनी गलती मान ली है, उन्होंने उसे माफ कर दिया।
विज्ञापन


झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने सोमवार शाम सात बजे के करीब जयपुर जाने वाली देहरादून डिपो की रोडवेज बस से रुड़की जाने के लिए सीट बुक कराई थी। विधायक तो सही समय पर पहुंच भी गए थे, मगर अन्य साथी नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने उनके इंतजार में बस रोकने को कहा था। बताया जा रहा है कि बार-बार समय बढ़ाने को लेकर कहासुनी हो गई, बात इतनी बढ़ी कि नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई और फिर विधायक समर्थकाें ने परिचालक की बस से उतारकर धुनाई कर दी।

कंडक्टर को माफ किया

Bjp mla slap bus conductor in roorkee

विधायक और उनके समर्थक कंडक्टर भानुप्रताप को लेकर आईएसबीटी चौकी पहुंच गए। इसी बीच आए रोडवेज अधिकारियों से विधायक कंडक्टर को बर्खास्त करने की मांग करने लगे।

इसी बीच एक महिला ने विधायक समर्थकाें के रवैये पर एतराज जताते हुए हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस अनुरोध कर विधायक को पटेलनगर थाने ले आई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविंद पांडेय और एसपी सिटी प्रदीप राय भी थाने पहुंच गए।

करीब 40 मिनट बंद कमरे में चली बैठक का नतीजा सुलह में बदल गया। एसपी सिटी प्रदीप राय ने बताया कि जो भी विवाद हुआ था, वह बातचीत से सुलझा लिया गया है।

कंडक्टर को माफ किया
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कंडक्टर ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने उसे माफ कर दिया है, जो भी कुछ हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था। बताया कि वो तो अक्सर रोडवेज की बसों से रुड़की और देहरादून आते-जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed