फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp mla not have house

उत्तराखंडः सात बार के इस विधायक के पास नहीं है मकान

Thu, 26 Jan 2017 11:33 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Jan 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
bjp mla not have house
हरबंश कपूर, बीजेपी विधायक

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में वर्ष 1989 से लगातार सात बार विधायक रहे भाजपा नेता हरबंस कपूर के नाम अपना मकान तक नहीं है। यही नहीं, उनके नाम कोई अन्य अचल संपत्ति भी नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि उनके पास लगभग साढ़े 37 लाख रुपये की चल संपत्ति है। जिसमें विभिन्न बैंक खातों में जमा रकम, साढ़े चार लाख रुपये कीमत के गहने भी शामिल हैं।

उनकी आजीविका विधायक के वेतन के अलावा जीवन बीमा पॉलिसी के कमीशन से चलती है।

भाजपा प्रत्याशी हरबंस कपूर ने शपथ पत्र में विवरण दिया

bjp mla not have house
हरबंस कपूर और मदन कौश‌िक - फोटो : file photo

देहरादून कैंट से नामांकन कराने वाले भाजपा प्रत्याशी हरबंस कपूर ने शपथ पत्र में यह विवरण दिया है।

उनकी पत्नी को शिक्षण कार्य से वेतन और जीवन बीमा पॉलिसी से कमीशन मिलता है। कपूर और उनकी पत्नी सविता कपूर के नाम कोई वाहन भी नहीं है।

इंदिरानगर कालोनी में 4500 वर्ग फुट में बने आवासीय मकान में उनकी पत्नी की पचास फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटों, नजदीकी रिश्तेदारों और उनकी शिक्षण संस्था को 18 लाख 22 हजार 546 रुपये ऋण दिया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरबंस कपूर की संपत्ति का विवरण

bjp mla not have house
money

नगदी : 20,000 रुपये 
बैंक खातों में जमा : 14 लाख 51 हजार 154 रुपये 
कुल चल संपत्ति : 37 लाख 48 हजार 200 रुपये 
कुल अचल संपत्ति : शून्य
शैक्षिक योग्यता: बीएससी, एलएलबी, डीएवी पीजी कालेज देहरादून
आभूषण : चार लाख 54 हजार 500 रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण

पत्नी के नाम संपत्ति का विवरण
नगदी: 20,000 रुपये 
बैंक खातों में जमा: नौ लाख 87 हजार 43 रुपये 
कुल चल संपत्ति : 24 लाख 18 हजार 124 रुपये 
कुल अचल संपत्ति : 60 लाख रुपये 
आभूषण : 11 लाख 42 हजार रुपये कीमत के सोने चांदी के गहने

विज्ञापन

2012 में यह थी संपत्ति

bjp mla not have house
money

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के नामांकन में भाजपा प्रत्याशी हरबंस कपूर की चल संपत्ति कुल 14 लाख 38 हजार 128 रुपये दर्शाई थी।

तब कपूर के नाम पर एक मारुति वैन और एक एक्टिवा भी थी। उस समय कपूर के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं थी।

जबकि उनकी पत्नी सविता कपूर के पास तब 23 लाख 87 हजार 856 रुपये की चल संपत्ति और छह लाख 25 हजार बाजार कीमत की अचल संपत्ति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed