फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp mla deshraj karnwal told he will write his caste with name

भाजपा विधायक कर्णवाल का एलान, आज से अपने नाम के आगे लिखूंगा अपनी जाति, जानिए पूरा मामला

Sat, 06 Jul 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 Jul 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Bjp mla deshraj karnwal told he will write his caste with name
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल - फोटो : फाइल फोटो

झूठा जाति प्रमाणपत्र बनवाने के आरोपों से आहत उत्तराखंड में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने निर्णय लिया है कि अब वह अपने नाम के आगे अपनी जाति लिखेंगे। इसके लिए वे जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में पत्र देंगे। पत्रकारों से औपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे 14 साल से जाति को लेकर दंश झेल रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन अब उन्हें इंसाफ मिला है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही इस प्रकरण को जानबूझकर लटकाए रखने वाले 17 अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को रुड़की स्थित एक होटल में वार्ता करते हुए झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि मेरी जाति जो है वही रहेगी। उन्होंने कहा, आज से मैं अपने नाम के आगे जाति लगाऊंगा ताकि लोग स्पष्ट रूप से मेरे नाम के साथ यह भी जान लें कि मेरी जाति क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों ने मुझे झोझा, मुस्लिम बिरादरी व अन्य बिरादरी का कहा था, वे लोग लगभग दो सप्ताह जेल की हवा खाकर आए हैं। जिन लोगों ने सहारनपुर से जाति प्रमाणपत्र बनवाने का असफल प्रयास किया था उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने पर देरी करने में 17 अधिकारियों की सेवा पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि की गई है। उन्होंने कहा जिस याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में उनके खिलाफ याचिका दायर की थी, वह एक माननीय का गनर रहा है।

इससे साफ होता है कि उनके खिलाफ साजिश की गई। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में उठाए गए बैकलॉग के मामले में मुख्यमंत्री की ओर से आश्वस्त किए जाने पर उनका आभार जताया। साथ ही बताया कि इस संबंध में सचिव राधा रतूड़ी की ओर से विभागों में एससी/एसटी और ओबीसी के रिक्त पदों को भरने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

नैनीताल में नहीं हुई मारपीट की कोई घटना 
पिछले दिनों नैनीताल में एक विधायक के साथ पपीता खरीदते हुए मारपीट की घटना मीडिया में सुर्खियां बनी थी। अंदेशा जताया जा रहा था कि झबरेड़ा विधायक के साथ ही यह मारपीट हुई थी। लेकिन शुक्रवार को विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि वे घटना के समय घटनास्थल पर थे ही नहीं। ऐसे में उनके साथ मारपीट की बात कुछ लोगों की ओर से साजिश के तहत प्रचारित कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed