बाइक से केदारनाथ धाम पहुंचे बीजेपी विधायक, पीएम मोदी से एक मिनट की मुलाकात में रखी ये मांगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में झबरेड़ा विधायक ने दावा किया कि केदारनाथ में पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी करीब एक मिनट की मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि पीएम से मुलाकात के दौरान वृद्धजनों के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए हेली सेवाओं का विस्तार किए जाने, केदारनाथ सड़क मार्ग को भीमबली तक एवं गंगोत्री धाम को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़े जाने, चारधाम यात्रा पर हर एक किलोमीटर के अंतराल पर यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड बनाए जाने, रोपवे की व्यवस्था की जाने आदि की मांग की गई।
उनके अनुसार पीएम मोदी ने उनसे कहा कि वे उत्तराखंड की समस्याओं के प्रति गंभीर है। आचार संहिता खत्म होने के बाद यहां विकास गति और तेज की जाएगी। बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ की बाइक से यात्रा कर लौटे झबरेड़ा विधायक का रुड़की में स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि केंद्र में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे।
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल अपने परिवार के लोगों के साथ बाइक पर करीब 800 किलोमीटर की तीर्थ यात्रा बुधवार की सुबह रुड़की लौटे। लौटते समय दिल्ली-हरिद्वार रोड स्थित ए-टू-जैड ऑटोमोबाइल पर विधायक के साथ यात्रा पर गई उनकी पत्नी वैजयंती माला, प्रतिनिधि सतीश शर्मा का भाजपा नेताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। विधायक कर्णवाल ने कहा कि इस यात्रा से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूर्णत: सुरक्षित और सुलभ है।
स्वागत करने वालों में चौधरी धीर सिंह, सुशील त्यागी, सुबोध शर्मा, हेमा बिष्ट, मांगेराम गर्ग, बबलू प्रधान, जमशेद, रोहित चौधरी, योगेश पंवार, जितेंद्र राणा, जितेंद्र सैनी, भूरा प्रधान, मनोज गुप्ता, माणिक गोयल, प्रेम पनियाली, बिजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।