फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp missed call membership.

मिस्डकॉल से उत्तराखंड से UP पहुंचे BJP कार्यकर्ता

Wed, 28 Jan 2015 02:03 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Jan 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
bjp missed call membership.

उत्तराखंड के बीजेपी के मिस्डकॉल सदस्यता अभियान में गड़बड़ी के कारण से बीजेपी के नए सदस्य यूपी के खाते में पहुंच गए। नए सदस्यों का कोटा पूरा करने की हड़बड़ी में भाजपाइयों ने पूरा सदस्यता अभियान बट्टे खाते में डलवा दिया।

विज्ञापन


दरअसल, नेताओं ने जिससे मिस्डकॉल करवाई उससे पिन कोड समेत पूरा पता मैसेज नहीं करवाया। ऐसे में शहर से बने बहुत से सदस्य यूपी के खाते में चले गए। हालांकि अब तक शहर से तकरीबन 47,000 लोगों को सदस्य बनाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने अलग-अलग शिविरों का आयोजन कर लोगों से मिसकॉल करवाई, लेकिन इसके बाद पता और प्रदेश का पिन कोड मैसेज नहीं किया गया। इससे इन सदस्यों की पहचान नहीं हो पा रही है। मिसकॉल करते ही व्यक्ति भाजपा का सदस्य तो बन गया, लेकिन किस प्रदेश से बना यह पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी का ग्राफ बड़ा, उत्तराखंड पिछड़ गया

bjp missed call membership.

ऐसे में उस सदस्य को उत्तराखंड के बजाय उत्तर प्रदेश से जोड़ दिया गया। इससे यूपी का ग्राफ तो बढ़ गया, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व की निगाह में प्रदेश पिछड़ गया।

इस पर केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं को आड़े हाथ लिया है और सदस्यता कोटा पूरा न करने पर खरी-खोटी सुनाई है। सह सदस्यता अभियान प्रभारी अभिमन्यु कुमार का कहना है कि मिस्डकॉल के बाद लोग सदस्य तो बन जाते हैं, लेकिन उनका ब्योरा न मिलने से उन्हें प्रदेश और जिले के खाते में जोड़ना मुश्किल होगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल का कहना है कि यूपी-उत्तराखंड मिलाकर एक क्षेत्र है। इससे पिन कोड न डालने वाले सदस्य यूपी में जुड़ सकते हैं।

बताया कि मिस्डकॉल के बाद लोगों को सदस्यता नंबर तो मिल गया है। उनसे कहा जा रहा है कि दोबारा अपना पता और पिन कोड एसएमएस कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed