{"_id":"57d1bd784f1c1bce7631736a","slug":"bjp-minority-morcha-uttarakhand-state-executive","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषित कर दी है। जिसके तहत शरीफ मलिक, ले. कर्नल (रिटा.) मोहम्मद कादिर हुसैन को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सिराज खान, इंतजार हुसैन, महमूद हसन, मास्टर शकील, अनीस गौड़, मासूम अली, असगर अली और अब्दुल हफीज को सौंपी गई है।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष शकील अंसारी को बनाया गया है। प्रदेश मंत्री के रूप में जहीर अंसारी, रईस खान, मुजफ्फर हुसैन, मोहम्मद आदिल, जीशान कुरैशी, कमालुद्दीन, जीनत परवीन, रमजान अली को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ये बने मोर्चा के जिलाध्यक्ष
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि रिजवान अली को डीडीहाट, मोहम्मद रहबर को पिथौरागढ़, अमजद हुसैन को चंपावत, राजा खान को अल्मोड़ा, यासीन अहमद को बागेश्वर, जावेद को नैनीताल, इकबाल हुसैन को हल्द्वानी, परवेज खान को रुद्रपुर, गुलाम मुस्तफा को काशीपुर, सुलेमान अहमद को चमोली, शमीम अहमद को रुद्रप्रयाग, इरशाद अहमद को पौड़ी, आसिम अली को कोटद्वार, अबरार अहमद को टिहरी, सलीम खान को उत्तरकाशी, रईस अहमद को महानगर देहरादून, मोहम्मद आरिफ को पछवादून, तुफैल अहमद को हरिद्वार, अनीस अहमद को रुड़की, राव रहीम को परवादून, मोहम्मद सोनू को पुरोला और शौकत अली को रानीखेत का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन