फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP men angry over non-action

देहरादून : मेयर के खिलाफ पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई न होने पर भड़के भाजपाई

Mon, 12 Oct 2020 09:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
BJP men angry over non-action
मेयर सुनील उनियाल - फोटो : अमर उजाला

देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रविवार को भाजपाई भड़क गए। उन्होंने एसएसपी आवास के बाहर प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर एसएसपी/डीआईजी ने उन्हें 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


रविवार शाम को बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता एसएसपी आवास पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को मेयर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि मामले में कैंट पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद अमिता सिंह, सतीश कश्यप, आफताब आलम, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर मामले को लेकर सफाई कर्मचारियों में भी आक्रोश है। रविवार को सफाई कर्मचारियों ने ट्रैक्टर में कूड़ा भरकर पंडितवाड़ी स्थित आरोपी के घर की ओर कूच किया लेकिन मामले सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें काफी पहले रोक कर वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड में पास कराएंगे प्रस्ताव

पार्षद अमिता सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। जिसे लेकर इस तरह की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस पर लगाम लगाने के लिए जल्द बोर्ड में प्रस्ताव पास कराया जाएगा। ताकि, सोशल मीडिया में इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed