{"_id":"2dadd132-ef66-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"bjp-members-raised-their-voice-for-plight-of-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने सड़कों की बदहाली पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने सड़कों की बदहाली पर जताई नाराजगी
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं गड्ढों में सड़कें गायब, तो कहीं रास्ता ही नहीं। नगर निगम के वार्ड मोहितनगर की कालोनियों में तालाब बने मार्गों की तस्वीर देख एकबारगी तो लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ललित मोहन भी भौचक रह गए।
विज्ञापन
स्थानीय पार्षद अमिता सिंह ने पूछा ‘आप ही बताएं, क्या ये सड़क है?’ तो प्रमुख अभियंता ने बृहस्पतिवार (आज) से सड़कों पर मरम्मत शुरू करने का पूरा भरोसा दिलाया। पार्षद अमिता सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने लोनिवि प्रमुख अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
क्षेत्र में चलकर सड़कों का हाल देखें
इस दौरान प्रमुख अभियंता ललित मोहन कार्यालय में मिले तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें क्षेत्र में चलकर सड़कों का हाल देखने को कहा। ललित मोहन उनके साथ निकल गए। विजय पार्क, गोविंदगढ़, राजीव कालोनी और शांति विहार में करीब सवा घंटे सड़कों का हाल देखने के बाद वे भी माने कि इन रास्तों पर गुजरना बेहद मुश्किल है। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही अधीक्षण अभियंता को मरम्मत शुरू करने का निर्देश भी दे दिया।
विज्ञापन