फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp_members_mla_mp naithni

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पेयजल मंत्री का घेराव

Sun, 17 Nov 2013 05:09 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 17 Nov 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
bjp_members_mla_mp naithni

रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचे शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ममगाईं के नेतृत्व में लोनिवि के निरीक्षण भवन पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

विज्ञापन


अमृत गंगा पेयजल योजना अधर में

गोपेश्वर के लिए अमृत गंगा पेयजल योजना का निर्माण अधूरा है, जबकि नगर में पेयजल किल्लत बनी हुई है। शीघ्र पेयजल निर्माण कर लोगों को पानी मुहैया कराने की मांग उठाई। पिछले वर्ष जिले में कई शिक्षित बेरोजगारों को एक षड़यंत्र के तहत आउटसोर्सिंग के तहत विद्यालयों में नियुक्त किया गया। एक माह बाद ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जिससे शिक्षित युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य के पद खाली

जिले के कई विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के कई पद हैं। दूरस्थ विद्यालयों में प्रवक्ताओं और लिपिक कर्मचारियों के पद वर्षों से रिक्त हैं। कहा गया कि जिले में आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र करवाया जाए। साथ ही जिले के समस्त विद्यालयों में एनसीसी पाठ्यक्रम लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री दिनेश पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, चंद्र जोशी, विजय सती, रघुवीर बिष्ट, संजय बर्त्वाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed