फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Mahila Morcha public outrage march CM Dhami participated Dehradun Uttarakhand news in hindi

कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोश रैली: बोले सीएम धामी- मातृशक्ति विपक्ष के लिए केवल वोटर हमारे लिए मां, बहन और बेटी

Fri, 24 Apr 2026 12:19 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 24 Apr 2026 12:19 PM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा के जनआक्रोश पदयात्रा में सीएम धामी भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ताएं कांग्रेस पर जमकर बरसी।

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha public outrage march CM Dhami participated Dehradun Uttarakhand news in hindi
भाजपा महिला मोर्चा की जनआक्रोश महिला पदयात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका अधिकार दिलाने की कोशिश की। इसके लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन विधेयक लाया गया पर लोकसभा में संख्या बल के कारण यह पारित नहीं हो पाया। कहा कि विपक्ष ने षड्यंत्र कर नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम किया है। कहा कि विपक्ष के लिए मातृशक्ति केवल वोटर हो सकती है, पर हमारे लिए मां, बहन और बेटी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने यह बात परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा की महिला जन आक्रोश रैली में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश की आधी आबादी को उसका हक दिलाने के प्रयास को लोकसभा में विपक्ष ने विफल कर महापाप किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृशक्ति को नए भारत के निर्माण का आधार माना है। महिलाओं को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं।
विज्ञापन


आदिवासी समाज की बेटी, देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं। राज्य सरकार भी मातृशक्ति के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। महिलाओं के अधिकार की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ काम करते रहेंगे। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस महिलाओं को उनका हक दिलाने में असफल रही, जबकि भाजपा ने महिलाओं को हर क्षेत्र में नेतृत्व का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और जब यही शक्ति सड़कों पर उतरती है, तो परिवर्तन अवश्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...ALERT: एंड्रॉइड गॉड मोड; फोन में घुसा तो हटाना है मुश्किल खुद कर सकता है ट्रांजेक्शन, मैसेज और कॉल डायवर्ट

पदयात्रा में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता
इससे पहले आक्रोश पदयात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख स्थलों से होकर गुजरी। इसमें राज्य के विभिन्न स्थानों से आई बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जो हाथों में तख्तियां लिए हुए नारेबाजी कर रही थीं। इसमें सीएम धामी के अलावा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक आशा नौटियाल, विधायक सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश महिला मोर्चा के प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सुमन सिंह आदि समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed