फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp Looking for political land in Uttarakhand

उजड़े उत्तराखंड में खिलाऐंगे 'कमल'

Sun, 25 Aug 2013 12:47 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 25 Aug 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
bjp Looking for political land in Uttarakhand

आपदा में उजड़े उत्तराखंड में प्रदेश भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। शनिवार से रामनगर में होने वाली दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में पहाड़ की जमीनी समस्याओं से जुड़े प्रस्ताव लाकर भाजपा अपनी राह तलाशेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात तक चली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आपदा और उसके बाद खड़ी विकराल समस्याओं से संबंधित राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। साथ ही खनन, वन और पहाड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर कांग्रेस सरकार की नीति पर भी निशाना साधने की तैयारी है।
विज्ञापन


आपदा और उपेक्षा
पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश प्रभारी और सांसद राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट भी मौजूद थे।

ढिकुली के वुड कैशल रिसोर्ट में जुटे प्रदेश पदाधिकारियों ने आपदा के बाद सरकार की ओर से हो रही उपेक्षा को प्रमुखता से उठाया। करीब दो घंटे चली बैठक में दो दिनों के कार्यक्रम पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुर्नवास बनेगा हथियार
बैठक में राहत सामग्री न मिलना, सड़क मार्ग अभी तक बहाल न होने, मृतकों के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी के साथ पुनर्वास जैसे मुद्दे छाए रहे। प्रदेश भाजपा ने लगभग तय कर लिया है कि कार्यसमिति की बैठक में आपदा को प्रमुख राजनीतिक मुद्दे के तौर पर उठाया जाएगा।

कार्यसमिति की बैठक में सरकार की खनन नीति पर भी निशाना साधने की तैयारी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि नदियों का खनन निजी हाथों में सौंपकर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को खुलेआम संरक्षण देने जा रही है।


झगड़े निपटाने को लगेगी पंचायत
बैठक में राजनीति प्रस्ताव केसाथ आर्थिक प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। जिस पर शनिवार को चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।

दो दिनों की बैठक में प्रदेश भाजपा कांग्रेस से भिड़ने के मुद्दे तो तलाशेगी साथ ही आपसी झगड़ों के निपटारे लिए पंचायत लगाएगी। प्रदेश प्रभारी के सामने तमाम ऐसे मुद्दे भी उठेंगे जिससे प्रदेश भाजपा लंबे समय से आपदा की तरह जूझ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed