फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp leaders take oath for buy Local products in smriti irani bjp virtual rally

स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ली शपथ-'मैं स्थानीय उत्पाद खरीदूंगा, उसका प्रचार करूंगा

Wed, 10 Jun 2020 08:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Jun 2020 08:51 PM IST
सार

  • प्रदेश भाजपा कार्यालय में जुटे प्रदेश पदाधिकारी, स्क्रीन पर सुना स्मृति का भाषण
  • मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का लिया नेताओं ने संकल्प

विज्ञापन
Bjp leaders take oath for buy Local products in smriti irani bjp virtual rally
स्मृति ईरानी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुमाऊं मंडल के कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थकों के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली को गढ़वाल मंडल के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सुना। प्रदेश भाजपा कार्यालय में जुटे पार्टी पदाधिकारियों ने इस दौरान यह शपथ ली कि वे स्थानीय उत्पादों को खरीदेंगे और उनका प्रचार प्रसार करेंगे। स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लोकल एंड वोकल को लेकर यह शपथ दिलाई।

विज्ञापन


प्रदेश पार्टी कार्यालय में स्मृति का संबोधन सुनने के लिए कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। करीब तीन बजे स्मृति का भाषण शुरू हुआ। जिसे कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरी गंभीरता के साथ सुना। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, डॉ. देवेंद्र भसीन, खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, दर्जाधारी नरेश बंसल, शादाब शम्स, राजकुमार पुरोहित, परितोष, प्रभात कुमार, महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, डॉ. आदित्य कुमार व संजीव कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



पार्टी उपाध्यक्ष व प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व देख रहे डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शपथ दिलाई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोबाइल के माध्यम से यह शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल रैली के दौरान स्मृति ईरानी ने उत्तराखंड को देव भूमि और वीर भूमि से संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने केदारनाथ, चारधाम रोड में चल रहे निर्माण कार्यों का जिक्र किया तो चीफ आफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत और अजित डोभाल को उत्तराखंड का गौरव बताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने मोदीराज में अनुच्छेद 370, 35ए को खत्म करने, तीन तलाक पर रोक लगाने को कानून लाने, जनधन खाते खोलकर कल्याणकारी योजनाओं की धनराशि सीधे खाते में भेजने, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस बांटने समेत कई अन्य उपलब्धियां गिनाई। स्मृति ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफ की कि उन्होंने केंद्रीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराया। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी संबोधित किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed