फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bjp leader satpal maharaj interview

मोदी के नेतृत्व में आएगा उत्तराखंड में परिवर्तन : सतपाल महाराज

Fri, 04 Nov 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो / अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 04 Nov 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
bjp leader satpal maharaj interview
सतपाल महाराज - फोटो : AmarUjala

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज बृहस्पतिवार को नोएडा के सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय आए।

विज्ञापन


उन्होंने आध्यात्मिक, राजनीतिक व विकास के मुद्दों पर खुलकर बात की। दिल में रचे बसे उत्तराखंड को लेकर वह काफी चिंतित भी दिखे। सतपाल महाराज की अमर उजाला संवाददाता एसएस अवस्थी से हुई बातचीत के प्रमुख अंश...
विज्ञापन


प्रश्न : अध्यात्म से राजनीति में आने का क्या उद्देश्य रहा?
जवाब : मानव सेवा उत्थान समिति के माध्यम से उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में राष्ट्रवाद का प्रचार कर रहा हूं। देश का विकास होगा तो खुद ही अन्य सारी व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी। बद्रीनाथ से पदयात्रा इसलिए शुरू की थी, ताकि उत्तराखंड की उपेक्षा को रोका जा सके। राजनीति के माध्यम से पहाड़ की बुलंद आवाज पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न: केंद्र और प्रदेश की मौजूदा राजनीति में खुद को कहां पाते हैं?
जवाब: मोदी के संदेश को उत्तराखंड समेत पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम कर रहा हूं। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी से ही प्रभावित होकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुआ। मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि आज विश्व के नेता हैं। उनके नेतृत्व में ही उत्तराखंड व यूपी समेत कई राज्यों में राजनीतिक परिवर्तन आएगा। उत्तराखंड का सम्मान तो उसी दिन मोदी ने कर दिया था जिस दिन अजीत डोभाल को एनआईए का प्रमुख बनाया था।

कुछ और सवाल भी...

bjp leader satpal maharaj interview
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

प्रश्न: आपकी राजनीतिक उपलब्धि क्या है?
जवाब: केंद्रीय मंत्री रहते हुए ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल ट्रैक स्वीकृत कराना बड़ी कामयाबी रही। लोग कहते थे कि पहाड़ों पर रेल ट्रैक कैसे बिछेगा। इसे संभव करके दिखाया। डीआरडीओ और इसरो के वैज्ञानिकों को अमेरिका वीजा देने से मना करता था, इस मुद्दे को उठाया और अब अमेरिका की नजर में भारत के वैज्ञानिकों का महत्व ही अलग है। अब तो अमेरिका के चुनाव में मोदी के विकास की बात हो रही है।

प्रश्न: चुनावी अभियान कहां-कहां तक, कोई लक्ष्य बनाया हो?
जवाब: मोदी के निर्देश पर उत्तराखंड और यूपी में चुनाव अभियान में शामिल रहूंगा। मोदी के ही नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा का हर कार्यकर्ता सीएम बनने की हैसियत रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed