{"_id":"5c4fd54fbdec2259c53e0892","slug":"bjp-leader-metoo-case-police-investigation-from-sanjay-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता मीटू प्रकरण: संजय कुमार से पुुलिस ने की घंटों पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता मीटू प्रकरण: संजय कुमार से पुुलिस ने की घंटों पूछताछ
Tue, 29 Jan 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
संजय कुमार
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म के आरोप में फंसे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार से पुलिस ने घंटों पूछताछ की। इस दौरान उनसे पीड़िता से मुलाकात के समय के बारे में पूछा गया। इसके साथ ही उनसे उनके मोबाइल भी मांगे गए हैं। एसएसपी के मुताबिक पूछताछ अभी पूरी नहीं हुई है। उन्हें दोबारा देहरादून बुलाया जाएगा। उन्होंने अपने मोबाइल भी जल्द पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
बता दें कि संजय कुमार के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच जनवरी को दर्ज किए गए इस मामले में उनके खिलाफ सिर्फ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप था। इसी बीच संजय कुमार हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक का स्टे लेने में कामयाब हो गए थे। इसके बाद पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए। इन बयानों के बाद संजय कुमार के खिलाफ इस मुकदमें में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी गई थी।
विज्ञापन
इसी दरमियान संजय कुमार ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया था कि वे जांच में सहयोग करना चाहते हैं। इसके बाद संजय कुमार रविवार शाम को देहरादून पहुंचे थे। उनसे मुकदमे की विवेचना अधिकारी ज्योति चौहान ने पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि उनसे पूछा गया है कि वे कब पीड़िता के संपर्क में आए और उनसे क्या-क्या बातें उनकी हुईं। इसके अलावा पीड़िता के आरोपों की जांच के लिए संजय कुमार के मोबाइल भी मांगे गए हैं। संजय कुमार ने जल्द ही पुलिस को मोबाइल उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
तीन घंटे हुई पूछताछ
बताया जा रहा है कि संजय कुमार से विवेचना अधिकारी ज्योति चैहान ने तीन घंटे पूछताछ की है। हालांकि, एसएसपी का कहना है कि उनसे दो-चार प्रश्न ही पूछे गए थे और उनका मोबाइल मांगा गया था। उनसे कितनी देर बात हुई इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब एसएसपी ने नहीं दिया।