फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader dead after face electricity and heart attack

घर में बिजली का स्विच ऑफ करते वक्त भाजपा नेता को लगा करंट, मौत

Sat, 12 Aug 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/ अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा) Updated Sat, 12 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP leader dead after face electricity and heart attack
bjp leader dan singh

ग्राम पंचायत बिजरानी में घर के अंदर करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक महामंत्री की मौत हो गई है। करंट लगने के बाद उन्हें सीएचसी में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिजरानी निवासी दानसिंह नेगी (34) पुत्र हयात सिंह नेगी दोपहर में अपने घर पर बिजली का स्विच ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। चिकित्सक डॉ. शिवप्रकाश पाठक और डॉ. कपिल गौड़ ने बताया कि करंट लगने के बाद घबराहट में दानसिंह का हार्ट फेल हो गया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उनकी पत्नी अनिता देवी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दानसिंह के दो छोटे भाई बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर के भरण-पोषण की जिम्मेदारी दानसिंह पर ही थी। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले दानसिंह के माता-पिता का पहले ही निधन हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दानसिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के ब्लाक महामंत्री थे जो गांव में होने वाले सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे। घटना से क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी सहित तमाम जनप्रतिनिधि और अन्य लोग स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed