फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp leader commit suicide in kashipur due to unemployment

उत्तराखंड: बेरोजगारी से परेशान आकर बीजेपी नेता ने लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव

Sun, 09 Sep 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 09 Sep 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Bjp leader commit suicide in kashipur due to unemployment

भाजपा सोशल मीडिया सेल के विधानसभा क्षेत्र सह प्रभारी आशीष शर्मा उर्फ आशु ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक अवसाद में था। आवास-विकास कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा (28) पुत्र स्व. रंजीत शर्मा महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।

विज्ञापन


आठ माह पूर्व उसे नौकरी से हटा दिया गया। तब से वह मानसिक रूप से परेशान था। उसका बड़ा भाई रजनीश रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। आशु यहां अपनी भाभी और उसके दो बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन


पिछले चार दिन से वह महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटा था। आशु पर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया के सह प्रभारी पद का दायित्व था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bjp leader commit suicide in kashipur due to unemployment
demo pic

शुक्रवार रात 12 बजे तक वह आवास-विकास मोड़ स्थित चुनाव कार्यालय पर देखा गया। रात करीब डेढ़ बजे वह घर पहुंचा और दोमंजिले में अपने कमरे में चला गया। रात में उसने अपने चाचा उपदेश से भी बात की और अगली सुबह अपने पैतृक गांव रामनगर खागूवाला (ठाकुरद्वारा) जाने की बात कही।

रात करीब तीन बजे उसकी भाभी प्रियंका बेटी को शौच कराने के लिए दोमंजिले में गई तो आशु के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और उसका शव पंखे से लटका था। सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर टांडा चौकी पर तैनात एसआई नितिन बहुगुणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे आशीष के शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed