फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leader asked cm rawat to cancel bogus appointment.

...तो जुगाड़ से हुई नियुक्तियां रद्द करें सीएम: जुगरान

Tue, 28 Jun 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Jun 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
bjp leader asked cm rawat to cancel bogus appointment.
सीएम रावत ने सरकारी विभागों में जुगाड़ से नियुक्तियां होने की बात कही थी। - फोटो : AmarUjala

वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने मुख्यमंत्री से जुगाड़ से हुई नियुक्तियां रद्द करने की मांग की है। जुगरान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अगर यह बात स्वीकारी है, तो अब जनता के साथ न्याय करने का साहस भी दिखाना चाहिए।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जुगरान ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्तियां जुगाड़ से होने की बात पर प्रतिक्रिया दी। जुगरान ने कहा कि गलती से ही सही लेकिन, मुख्यमंत्री के मुंह से आखिरकार सच निकल ही गया।
विज्ञापन


सीएम के अधीन ऊर्जा निगम पर उठाए सवाल
अब सीएम को प्रदेश की जनता को यह भी बताना चाहिए कि तमाम विभागों में हुई इन अवैध नियुक्तियों को निरस्त करने के लिए उनके स्तर से क्या कार्रवाई की गई है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नियुक्तियों में सबसे ज्यादा अनियमितताएं खुद मुख्यमंत्री के अधीन ऊर्जा के निगमों में हो रही हैं। इन निगमों में बड़े पदों पर भ्रष्ट, दागी और विवादित लोगों की नियुक्तियां जुगाड़बाजी से हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनल और पीआरडी के माध्यम से मुख्यमंत्री और मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र से नियमों को ताक पर रखकर नियुक्ति दी जा रही है। जुगरान ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे भ्रष्ट अफसरों और अवैध नियुक्तियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द आंदोलन किया जाएगा।

Published by: Vivek Singh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed