{"_id":"5890a7204f1c1b3c3de81caf","slug":"bjp-launch-mobile-application-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया मोबाइल एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया मोबाइल एप
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Jan 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में युवाओं पर फोकस करने के लिए उत्तराखंड भाजपा ने नया मोबाइल एप ‘बीजेपी उत्तराखंड’ जारी किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार को यह मोबाइल एप जारी हुआ।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी रविंद्र दत्त ने बताया कि इस एंड्रायड एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप पर पार्टी से संबंधित समाचार वीडियो, सदस्यता और समस्त विधान सभा सीटों से संबंधित प्रचार सामग्री उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
पार्टी नेता नरेश प्रताप सिंह ने कहा की राजनीतिक समाचारों के अलावा इस एप्लीकेशन से युवा भविष्य में रोजगार व सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ले सकते हैं।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, संगठन महामंत्री संजय कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज, तीरथ सिंह रावत, बलराज पासी, रजनी कुकरेती, विनय गोयल, देवेंद्र भसीन, बलजीत सोनी आदि मौजूद रहे। एप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में bjp uttarakhand टाइप करना होगा।
विज्ञापन
भाजपा ने रवाना किए थियेटर चुनाव प्रचार रथ
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए थियेटर चुनाव प्रचार रथ रवाना कर दिए हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, सतपाल महाराज और तीरथ सिंह रावत आदि नेताओं ने बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय से पार्टी का झंडा दिखाकर रथों को रवाना किया।
प्रदेश के पांचों लोकसभा सीटों में एक-एक रथ भेजे गए हैं। हरिद्वार और देहरादून के लिए एक अतिरिक्त रथ की व्यवस्था की गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने बताया कि इन रथों में नुक्कड़ नाटिकाओं के मंचन के जरिए केंद्र की उपलब्धियों और राज्य सरकार की विफलताओं के बारे में संदेश दिया जाएगा।