फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'BJP ideology based world's largest political party'

भाजपा विचार आधारित दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी - मुख्यमंत्री

Mon, 11 Apr 2022 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
'BJP ideology based world's largest political party'
‘भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है, हम एक विचार लेकर चले हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जबकि देश में तमाम विपक्षी पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा देने की वजह से लगातार पिछड़ रही हैं।’ उक्त बातें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। मुख्यमंत्री धामी सहारनपुर रोड स्थित एक धर्मशाला में पार्टी के माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को रामनवमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जहां एक राष्ट्र, एक विधान, एक प्रधान के लिए काश्मीर में सर्वोच्च बलिदान दिया, वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक व्यवस्था का लाभ पहुंचाने का विचार दिया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध से पहले प्रत्येक युद्ध में जीतने के बाद भी हमारी सेना के शौर्य को टेबल पर कम किया जाता था लेकिन अटल जी के नेतृत्व में सेना ने कारगिल युद्ध धरातल पर जीता और कूटनीतिक युद्ध भी जीता। मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की सरकार जनता से किए संकल्पों को पूरा करेगी।
विज्ञापन

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विरोधी दल जब तक हमारे एक कार्यक्रम की समीक्षा करते हैं तब तक हमारा अगला कार्यक्रम आरंभ हो जाता है। संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने वाली विचारधारा है।यही कारण है कि आज हमारे 18 करोड़ सदस्य हैं और केंद्र के साथ 18 राज्यों में हमारी सरकारें हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, राजपुर विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, कैंट विधायक सविता कपूर ,प्रदेश भाजपा के विनय गोयल, विश्वास डॉवर, विनोद सुयाल, आदित्य चौहान ,भगवत प्रसाद मकवाना, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सत्येंद्र सिंह नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, उपाध्यक्ष आनंद सागर, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, मंत्री इतवार सिंह रमोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, सोशल मीडिया के अनुराग भाटिया, श्याम सिंह चौहान, सौरव कपूर, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल रावत, विजय भट्ट ,संदीप मुखर्जी, मंजू कोटनाला, पार्षद सतीश कश्यप, आलोक कुमार, राजपाल पयाल, राकेश पंडित, विनोद कुमार, महिपाल धीमान, विजेंद्र रावत, दर्शन लाल बिंजोला, आफताब आलम, सुशीला रावत, अनीता सिंह ,अमिता सिंह, स्वाति डोभाल, राजीव उनियाल समेत तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed