फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP foundation day 2022, BJP MLAs will be trained

भाजपा विधायकों की होगी ट्रेनिंग: कार्यकर्ता निकालेंगे शोभा यात्रा, स्थापना दिवस को लेकर पार्टी की खास तैयारी

Sat, 02 Apr 2022 05:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Apr 2022 05:39 PM IST
सार

छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। केंद्रीय और प्रांतीय स्तर पर संचालित होने वाले कार्यक्रमों में विधायकों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, सहयोग और परस्पर समन्वय को लेकर उन्हें संगठन की ओर से दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
BJP foundation day 2022, BJP MLAs will be trained
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा अपने 47 विधायकों को प्रशिक्षण देगी। जिलास्तर पर भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होंगे। जल्द ही पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायकों को संगठन और दायित्व निर्वहन के गुर सिखाएंगे।

विज्ञापन


समय-समय पर पार्टी के केंद्रीय और प्रांतीय स्तर पर संचालित होने वाले कार्यक्रमों में विधायकों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, सहयोग और परस्पर समन्वय को लेकर उन्हें संगठन की ओर से दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दिन पार्टी के सभी पदाधिकारी अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे। पहली बार पार्टी के कार्यकर्ता शोभा यात्राएं भी निकालेंगे। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनका संबोधन सुनेंगे। पार्टी इसके लिए विशेष प्रबंध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
विधानसभा चुनाव में सक्रिय और सतत योगदान देने वाले उन कार्यकर्ताओं को पार्टी जिम्मेदारी देगी, जिनके पास अभी कोई दायित्व नहीं है। पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। इसके अलावा पार्टी संगठन की विचारधारा से प्रभावित समाज के प्रबुद्धजनों से भी निरंतर संवाद का अभियान चलाएगी। इसके लिए संगठन के कार्यकर्ता ऐसे प्रबुद्धजनों से संपर्क करेंगे और उनसे विचारों का आदान-प्रदान होगा।


ये भी पढ़ें...बिजली किल्लत: गैस प्लांट से जुड़े यूपीसीएल के फैसले पर शासन ने लगाई रोक, पढ़िए पूरा मामला

जल्द ही पार्टी के विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिए जाएंगे। जिन कार्यकर्ताओं के पास संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं है, उन्हें भी दायित्व दिए जाएंगे। 
- अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed