फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp Expelled mla son and Bahu with Seven Workers for disloyalty in ramnagar

उत्तराखंड: बगावत पर उतरे विधायक के बेटे, बहू समेत सात को भाजपा ने पार्टी से निकाला

Tue, 05 Nov 2019 01:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Nov 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Bjp Expelled mla son and Bahu with Seven Workers for disloyalty in ramnagar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हल्द्वानी में भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने व लड़ाने पर कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के बेटे जगमोहन बिष्ट और पुत्रवधू श्वेता बिष्ट समेत सात को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रामनगर ब्लॉक से श्वेता बिष्ट व जगमोहन बिष्ट के अलावा, कोटाबाग ब्लॉक से रवि कन्याल, बेतालघाट से सतीश नैनवाल व प्रमोद नैनवाल को निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के विक्रम बगड़वाल और टिहरी जनपद के चंबा ब्लॉक की रागिनी भट्ट को भी निष्कासित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। भाजपा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाती है। ऐसे में पार्टी ने कड़ा कदम उठाया है। संबंधित लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल जिले के आठ ब्लॉकों में भाजपा ने ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है, जबकि भीमताल ब्लॉक प्रमुख पद पर हरीश बिष्ट का निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो चुका है।

ऐसे में छह ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर सभी की निगाह लगी हुई है। इसमें रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता बिष्ट ने निर्दलीय नामांकन कराया। इसी तरह कोटाबाग से भाजपा से रवि कन्याल ने नामांकन कराया।

बेतालघाट से भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ाने की बात सामने आ रही थी।  ऐसे में भाजपा के पदाधिकारी ‘अपनों’ को मनाने की कोशिश में जुट थे लेकिन कोशिश सफल नहीं हो सकी। ऐसे में पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed