बीजेपी विधायक चैंपियन पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, तमंचों के साथ डांस करते वीडियो हुआ था वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्हें पार्टी से पहले ही निलंबित कर 20 जुलाई तक अपना जवाब दाखिल करने का समय दिया गया था। उनके जवाब दाखिल करने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जो कृत्य सामने आया था, वह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसके चलते ही पार्टी ने विधायक चैंपियन पर कार्रवाई की है।Bharatiya Janata Party (BJP) has expelled Kunwar Pranav Singh Champion for 6 years, he was already suspended from the party. He was seen brandishing guns in a recent viral video. (File pic) pic.twitter.com/clxpWBxHpN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 17, 2019
ये था पूरा मामला
बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर विधायक चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में चैंपियन दोनों हाथों में हथियार लेकर साथियों के साथ नाचते, अश्लील शब्दों का प्रयोग करते और उत्तराखंड को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे थे।
उनके इस वीडियो ने दून से लेकर दिल्ली तक हलचल मचा दी। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से लेकर सभी दिग्गज नेताओं ने उनके इस वीडियो को शर्मनाक बताया। तभी से उन पर निष्कासन की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया चल रही थी।
Anil Baluni,BJP: Party sought an explanation from Kunwar Pranav Singh Champion (Uttarakhand MLA) on the video where he is seen abusing&indulging in wrongful acts. Since his reply was not satisfactory as per our disciplinary committee,he has been expelled from the party for 6 yrs. pic.twitter.com/OQW4k11a8y
— ANI (@ANI) July 17, 2019
हालांकि कुछ दिनों पहले दिल्ली में पत्रकार को धमकाने के लिए पार्टी से तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। लेकिन तमाम विरोध के बाद अब उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
तीन हथियार हो चुके निलंबित
इसके साथ ही उन्हें 15 दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह चौधरी के अनुसार, अगर 15 दिन में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो उनके हथियारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
चैंपियन के लिए अब सारे विकल्प खुले
भाजपा से निष्कासित होने के बाद खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के लिए अब सारे विकल्प खुले हैं। निष्कासन से उनकी विधानसभा सदस्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वे विधायक बने रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि पार्टी की सीमा में जो किया जाना संभव था, वो कर दिया गया है।
हालांकि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है लेकिन कांग्रेस ने चैंपियन की वापसी की संभावना से साफ इनकार किया है। अलबत्ता बहुजन समाज पार्टी ने ऐसे कोई संकेत नहीं दिए हैं। बसपा चैंपियन पर वेट एंड वाच की मुद्रा में है। सियासी हलकों में यह भी चर्चा है कि चैंपियन अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं। माना जा रहा है कि चैंपियन जल्द ही अपने पत्ते खोलेंगे।