कैलाश खेर की डाक्यूमेंट्री पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने की रोक लगाने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए डाक्यूमेंट्री तैयार कराई है। बताया कि डाक्यूमेंट्री में 51 बार सीएम को दिखाया गया है। बुधवार को हुई बैठक में भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने सात सूत्रीय ज्ञापन मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपा।
सीएम पर अपने प्रचार के लिए डॉक्यूमेंट्री बनवाने का आरोप
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रदेश सरकार ने केदारधाम के प्रचार-प्रसार के लिए कैलाश खेर से जो डाक्यूमेंट्री तैयार कराई है उसके माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत का चेहरा चमकाने की कोशिश की गई है।
भाजपा ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पर अपने विवेकाधीन कोष का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है। कहा कि दोनों के विवेकाधीन कोष से हुए आवंटन की जांच की जाए। भाजपा का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं।
चुनाव आयुक्त अधिकारियों को बदलने की मांग
कहा कि सीएम ने कायदे कानून को ताक पर रखकर जो घोषणाएं की हैं उसको पूरा करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से एक ही जिले में लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले करने की मांग भी की है।
ज्ञापन में यूपी की सीमा से लगने क्षेत्रों में दोहरे मतदाताओं की समस्या का मुद्दा भी उठाया। पार्टी का कहना है कि इन जिलों में करीब एक लाख मतदाता ऐसे हैं जो यूपी में भी वोटर हैं।
झूठे आरोपों का सहारा ले रही भाजपा: सुरेंद्र
भाजपा द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त से की गई शिकायत को मुख्यमंत्री के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने हताशा में उठाया कदम बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व ही भाजपा हार मान रही है।
चुनाव में संभावित हार को देखकर भाजपा झूठे आरोपों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा है कि केंद्र में अपनी सरकार के होने के बाद भी भाजपा प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर रही है। केंद्रीय मंत्री यहां बार-बार आते हैं, लेकिन प्रदेश को कुछ देकर नहीं जाते हैं। विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को खाली हाथ भेजेगी।