{"_id":"77b6942f24c10c02518eb2fc51e974a9","slug":"bjp-dealhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में टिकट के लिए दिल्ली दौड़ शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में टिकट के लिए दिल्ली दौड़ शुरू
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Nov 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव का टिकट दिल्ली से मिलना है लिहाजा भाजपा में टिकट के दावेदारों ने दिल्ली में भाग-दौड़ शुरू कर दी है। भाजपा के बड़े नेताओं के साथ दावेदार संघ और विहिप से अपने रिश्ते ताजे कर रहे हैं। कई महारथी दिल्ली कैंप करके लौटे हैं तो कुछ दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। सभी लोकसभा चुनाव में टिकट के तलबगार है। चूंकि उत्तराखंड के शीर्ष नेता खुद के टिकट का जुगाड़ बैठा रहे लिहाजा दूसरे दावेदार यह मान बैठे हैं कि उनसे मुकाबले के लिए दिल्ली दरबार में हाजिरी जरूरी है
विज्ञापन
फाइनल टिकट दिल्ली से मिलेगा
टिकट फाइनल भी देहरादून नहीं दिल्ली से ही होगा। हालांकि टिकट को लेकर सेंट्रल लीडरशिप की ओर से कराया जा रहा सर्वे भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा में टिकट पाने के लिए पार्टी नेताओं ने दिल्ली दौड़ शुरू दी है। दिल्ली में कई दिन का कैंप करके हरिद्वार सीट से दावेदार मदन कौशिक वापस लौट आए हैं। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से लेकर विहिप नेता अशोक सिंघल से मुलाकात की है।
विज्ञापन
टिहरी सीट से दावेदार के रूप में उभरे मुन्ना सिंह चौहान ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व महामंत्री (संगठन) रामलाल से मुलाकात कर टिहरी पर अपना दावा ठोका। उधर, पौड़ी संसदीय सीट से दावेदारी जता रहे प्रदेश प्रवक्ता अनिल बलूनी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष केअलावा पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। उधर, अल्मोड़ा से भी कुछ भाजपाई दिल्ली में डेरा डाले हैं। सूत्र बताते है कि भाजपा विधायक अजय टम्टा भी जल्द ही दिल्ली कूच करने वाले हैं।
विज्ञापन
टिकट दोवदारों की दिल्ली दस्तक
हरिद्वार सीट पर टिकट पाने केलिए ज्यादा बड़ी लड़ाई दिख रहा है। दावेदारों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। पूर्व प्रदेश महासचिव मयंक गुप्ता भी टिकट मांगने वालों की कतार में शामिल हो गए है। गुप्ता हरिद्वार के जिलाध्यक्ष भी रह चुकेहैं। उनके दिल्ली में लिंक भी है। अब देखना यही है कि किसकी दौड़ कहां खत्म होती है।