{"_id":"35fc28c7ac096978fb6b101106f6a96e","slug":"bjp-dealhi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भाजपा विजयी, गढ़वाल में झूमे भाजपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भाजपा विजयी, गढ़वाल में झूमे भाजपाई
अमर उजाला, टीम
Updated Sun, 08 Dec 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने रविवार को चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।
विज्ञापन
आतिशबाजी की
मीडिया प्रभारी राजेंद्र ममगाईं, प्रेम बल्लभ भट्ट, हरीश पुजारी, चंद्रकला तिवारी, हेमंती भट्ट आदि मौजूद थे। पोखरी में मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी, मातबर रावत, महेंद्र प्रकाश सेमवाल, शुक्रु लाल आदि और पीपलकोटी में शरद गैरोला, रमेश बंडवाल, हरीश नेगी, मोहन राणा, कन्हैया लाल आदि ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन
जीत पर मनाया जश्न
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं दिल्ली के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत से भाजपाइयों ने उत्तरकाशी में आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटकर जश्न मनाया। विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरूआत से ही भाजपा को बढ़त मिलने पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
बस अड्डे पर एकत्र हुए भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी। इस मौके पर जयवीर चौहान, रामानंद भट्ट, किशोर भट्ट, हरीश डंगवाल, देवराज राणा, आशीष चौहान, बलवंत राणा, स्वराज विद्वान, गिरीश रमोला, बालशेखर नौटियाल आदि मौजूद थे।