फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP councilor passed from detention in the assembly elections

विस चुनाव में भाजपा पार्षद डिक्टेंशन से पास, अब निकाय चुनाव की तैयारी

Fri, 11 Mar 2022 08:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
BJP councilor passed from detention in the assembly elections
विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्षद भी डिक्टेंशन से पास हो गए। बल्कि कहा जाए तो इस परीक्षा में वह शत-प्रतिशत अंक लाने में सपल रहे हैं। निगम क्षेत्र की पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा। माना जा रहा है कि पार्षदों की जमीनी स्तर पर हुई मेहनत से ही इनता बड़ा जनादेश मिला है। अब भाजपा का फोकस अगले साल होने वाले निगम चुनावों पर है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम में बीते 14 सालों से भाजपा का कब्जा है। 2018 में निगम क्षेत्र का विस्तार हुआ तो यह कब्जा और भी बड़ा हो गया। वार्डों की संख्या 60 से बढ़ाकर 100 कर दी गई थी। इसमें जब चार साल पहले चुनाव हुए तो भाजपा 70 से भी ज्यादा सीटें जीतकर बोर्ड में काबिज हो गई। इसके बाद कुछ बाहर के पार्षदों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा संगठन ढांचा मजबूत माना जाता है। यही कारण था कि इन चुनावों में पार्षदों को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली थी।
विज्ञापन

पार्षदों का रिपोर्ट कार्ड भी इन्हीं चुनावों में तैयार होना था। लिहाजा, पार्षदों ने भी चुनावों में जी जान से मेहनत की और भाजपा को विजयश्री का पान कराया। निगम क्षेत्र में राजपुर रोड, मसूरी, धर्मपुर, रायपुर और कैंट विधनसभा के क्षेत्र आते हैं। इन सभी सीटों पर भाजपा के विधायक जीते। ऐसे में अब पार्षदों की वकत पहले से ज्यादा बढ़ गई है। अब पार्षदों का रिपोर्ट कार्ड भी आने वाले दिनों में तैयार हो जाएगा। जिन वार्डों से अधिक वोट मिले हैं। माना जा रहा है कि निगम चुनावों में उन पर ही दांव खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सब गणित को लगाकर भाजपा ने अगले साल होने वाले निगम चुनावों पर फोकस कर लिया है। बता दें कि निगम के चुनाव 2023 के अंत में होने हैं। समय डेढ़ साल से अधिक है, लेकिन भाजपा की तैयारियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी से संगठन सक्रिय हो गया है। निगम चुनावों की तैयारियों के लिए जल्द ही मौजूदा पार्षदों और शहर क्षेत्र के नेताओं की बैठक बुलाई जाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed